AKTU News: 11 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट…जानें क्या मिला पैकेज?

February 3, 2026 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक के 11 छात्रों का चयन सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्न के पद पर हुआ है। एडिको ग्रुप में चयनित इन छात्रों को कंपनी की ओर से दो महीने पेड ट्रेनी के तौर पर 20 हजार रूपये मिलेगा।

इसके बाद आठ से दस लाख रूपये का पैकेज कंपनी परफॉर्मेंस के अनुसार देगी। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया करायी जाएंगी। चयनित छात्रों को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो0 नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में ड्राइव का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से लगातार छात्रों को ट्रेनिंग कराने के साथ ही कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक छात्र रोजगार पा सकें।

ये भी पढ़ें-कुत्ते के काटने के बाद युवक की हालत हुई बदतर…काटने लगा दौड़ाकर; रूह कंपा देने वाला Video वायरल