कुत्ते के काटने के बाद युवक की हालत हुई बदतर…काटने लगा दौड़ाकर; रूह कंपा देने वाला Video वायरल

February 2, 2026 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक कुत्ते जैसी हरकत कर रहा है. यह वीडियो गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर तालुका के नरसल गांव से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक यहां पर एक युवक को करीब 3 महीने पहले कुत्ते ने काटा था जिसमें अब रेबीज के लक्षण पाए गए हैं और युवक कुत्ते की तरह भौंकने लगा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है.

युवक की हालत देखकर उसे रस्सियों से बांधकर अस्पताल ले जाया गया. स्थानीय लोगों में भय का माहौल है तो वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल कर लोग कह रहे हैं कि इस वीडियो को कुत्ता प्रेमियों को देखना चाहिए जो सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों की वकालत करते हैं.

बटाईदार के तौर पर करता था काम

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, पीड़िता युवक के तीन बच्चे भी हैं और वह नरसल गांव में बटाईदार के तौर पर काम करता था. जब युवक में रेबीज के लक्षण दिखे तो वह सबसे पहले अपने परिजनों पर ही हमला करने के लिए दौड़ा था. युवक साबरकांठा का रहने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया था.

कुत्ता काटने के तीन दिन बाद ही हालत हुई बदतर

गांव के लोगों का कहना है कि कुत्ता काटने के तीन के बाद ही युवक एक दिन अचानक कुत्ते की तरह भौंकने लगा और घर में हिंसक व्यवहार करने लगा और फिर लोगों को काटने को कोशिश करने लगा. पत्नी और बच्चों पर भी हमला करने की कोशिश की. इस परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उसे काबू में किया और एक पेड़ से बांध दिया. फिर इलाज के लिए उसे किसी तरह से पालनपुर जिला हॉस्पिटल ले गए जहां उसका इलाज जारी है.

अस्पताल में रस्सी से बांधा गया

अस्पताल में भी पीड़ित युवक को बेड पर रस्सियों से बांधा गया लेकिन उसने रस्सियां ​​तोड़ दीं, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया. हालात बिगड़ने पर अस्पताल को पुलिस बुलानी पड़ी. इस को लेकर बनास मेडिकल हॉस्पिटल के डॉ. सुनील जोशी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि कल रात करीब 3 बजे पालनपुर जनरल हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में रेबीज के लक्षण वाले एक मरीज को लाया गया था.

फिलहाल उसका इलाज जारी है. उसके रिश्तेदारों ने उसे खिड़की की सलाखों से घर पर बांध दिया और फिर हमने उसे इंजेक्शन देकर काबू किया. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि रेबीज की इस स्टेज में बहुत इलाज के बाद भी मरीज के बचने की संभावना बहुत कम होती है.

जिले में पहले भी हो चुकी है एक की मौत

वैसे तो देश के तमाम हिस्सों से आवारा कुत्तों के काटने के वीडियो वायरल होते रहते हैं और कई बार रेबीज की वजह से पीड़ित कुत्तों की तरह बर्ताव करने लगता है. तो वहीं पिछले कुछ महीनों से बनासकांठा जिले में रेबीज के मामले बढ़ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ महीने पहले, वडगाम तालुका के घोड़ियाल गांव में भी एक युवक में रेबीज के लक्षण दिखने के बाद उसकी मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें-Barabanki News: कुत्ता घुमा रही महिला पर वकील ने दागी गोली, कुत्ते की मौके पर मौत, वायरल हुआ वीडियो