AKTU News: चार छात्राओं का हुआ कैंपस प्लेसमेंट…मिला ये पैकेज
AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक की 4 छात्राओं का एसोसिएट सिस्टम इंजीनियर के पद पर आईबीएम ग्रुप में चयन हुआ है. इन छात्राओं को कंपनी की ओर से सालाना 4 लाख 50 हजार रुपये मिलेगा.
विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इसके लिए छात्रों का ऑनलाइन टेस्ट हुआ था जिसको 200 छात्रों ने पास किया था जबकि कोडिंग टेस्ट में 12 छात्राओं ने बाजी मारी थी. इसके बाद अंतिम रूप से चार छात्राओं का चयन हुआ. चयनित छात्राओं को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है.
डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो0 नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में ड्राइव का आयोजन किया तो वहीं प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से लगातार छात्रों को ट्रेनिंग कराने के साथ ही कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक छात्र रोजगार प्राप्त कर सकें.
ये भी पढ़ें-Health Tips: शामें ठंडी और दिन में तेज धूप…रहें सतर्क; बुजुर्ग-बच्चे बरतें ये सावधानी