AKTU: एकेटीयू के छात्रों के लिए इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर… इस डेट तक करें पंजीकरण
AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. विश्वविद्यालय अपने छात्रों को नई तकनीकी से अपडेट करने के लिए लगातार जोर दे रहा है। इसके लिए कार्यशाला, संगोष्ठी, ऑनलाइन प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम किये जा रहे हैं। ताकि छात्र इंडस्ट्री की वर्तमान जरूरतों के मुताबिक तैयार हो सकें।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से स्मार्टब्रिज के सहयोग से स्मार्टब्रिज वर्चुअल इंटर्नशिप प्रोग्राम कराने जा रहा है। इस इंटर्नशिप को बीटेक सभी ब्रांच, एमटेक सभी ब्रांच और एमसीए, एमबीए के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र कर सकते हैं। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इसे करने के लिए छात्रों को 9 जून तक पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन मोड में छात्रों को प्रोजेक्ट आधारित प्रशिक्षण के साथ ही विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। इस दौरान उभरती नई तकनीकी के साथ प्रोफेशनल स्किल की जानकारी भी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें-Weather: यूपी से लेकर कश्मीर तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; ओलावृष्टि की भी सम्भावना, रहें सतर्क