26 जुलाई को मनेगा AKTU का स्थापना दिवस, दो चरणों में होगा आयोजन, प्रदर्शित की जाएगी लघु फिल्म, प्राविधिक शिक्षामंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि

July 25, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) का स्थापना दिवस 26 जुलाई 2022 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी। कार्यक्रम के पहले सोमवार को कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

KMCLU:ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए करें अब 31 जुलाई तक आवेदन, बढ़ा दी गई है तारीख, देखें पाठ्यक्रमों की जानकारी

बता दें कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र शामिल होंगे। साथ ही इस मौके पर प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा भी रहेंगे। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में शाम साढ़े चार बजे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र बतौर मुख्य अतिथि होंगे।

“सर, जाति देखकर मेरा आवेदन निरस्त मत करना…” स्वीपर की नौकरी पाने के लिए पहली बार शपथ पत्र के साथ किसी सवर्ण ने किया आवेदन, पढ़ें बेरोजगार सवर्ण का पूरा शपथ पत्र

इस दौरान वह विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण करने के साथ ही वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद उनके समक्ष अब तक के विश्वविद्यालय की यात्रा को समेटे एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, दूसरा चरण का कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल होंगे। मुख्य अतिथि परिसर में वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद उनके समक्ष भी विश्वविद्यालय पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री एनबीए, एनआईआरएफ-22 की रैंकिंग और नैक ग्रेडिंग प्राप्त करने वाले संबद्ध संस्थानों का सम्मान करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।