Wrestlers Protest: कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर लगे आरोपों की होगी जांच, IOA ने गठित की सात सदस्यीय समिति, महिला पहलवानों ने लगाए हैं गम्भीर आरोप, देखें वीडियो

January 20, 2023 by No Comments

Share News

महिला पहलवानों की लिखित शिकायत के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) मामले में गम्भीर हुआ है और आपात बैठक बुलाकर पूरे मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। शिकायत मिलने के बाद आईओए के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे की ओर से आपात कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीटी उषा की अगुवाई में यह बैठक वर्चुअली आयोजित की गई थी, जो कि करीब दो घंटे चली। आईओए पदाधिकारियों ने पहलवानों के आरोपों को गंभीर मानते हुए सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया, जिसमें एथलीट कमीशन की चेयरपरसन मैरीकॉम को समिति का चेयरपर्सन चुना गया।

मालूम हो कि बजरंग पूनिया, रवि दहिया, दीपक पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशु मलिक सहित 30 से ज्यादा पहलवानों ने जंतर-मंतर पर 18 जनवरी को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और अन्य सदस्यों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिला पहलवानों ने यौन शोषण और प्रताड़ना सहित कई आरोप बृजभूषण पर लगाए। पहलवानों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी धरना दिया। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल भी महिला पहलवानों का साथ देते हुए सरकार से पूरे मामले की जांच की मांग की है तो वहीं महिला पहलवान बृजभूषण को हटाए जाने की मांग पर डटे हुए हैं।

जानें समिति में किस-किस को किया शामिल
बता दें कि समिति के अन्य सदस्य आईओए कोषाध्यक्ष सहदेव यादव, संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक, तीरंदाज डोला बनर्जी, पहलवान योगेश्वर दत्त के अलावा एक पुरुष और महिला वकील को शामिल किया गया है। कमेटी शनिवार से पहलवानों से मिलना शुरू करेगी और आरोपों के साक्ष्यों पर बात करेगी साथ ही साक्ष्य भी जुटाएगी। इसी के बाद कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही आईओए कुश्ती संघ के अध्यक्ष खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकेगी। (फोटो-सोशल मीडिया)

देखें क्या कहा डोला बनर्जी और सहदेव यादव ने
समिति की सदस्य तीरंदाज डोला बनर्जी ने मीडिया के सामने कहा कि, ”मुझे अभी मीडिया से पता चला है कि मैं इस समिति (आईओए की सात सदस्यीय समिति) का हिस्सा हूं। हम काम शुरू करेंगे और फिर बता पाएंगे कि सही तस्वीर क्या है। हम सुनिश्चित करते हैं कि सच्चाई सबके सामने आएगी।”वहीं, आईओए द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति के सदस्य और भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने कहा कि, ”हम बैठेंगे और सबकी बात सुनेंगे और आरोपों को देखने के बाद निष्पक्ष जांच करेंगे। हम निष्पक्ष न्याय देने की कोशिश करेंगे।’

यहां देखें वीडियो