UP News: सपा नेता की बेटी को भगा ले गया भाजपा का शादीशुदा नगर महामंत्री, जानें कितने हैं बच्चे और क्या है उम्र, पुलिस कर रही तलाश

January 18, 2023 by No Comments

Share News

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है, जो कि राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी सामने आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता पर समाजवादी पार्टी नेता की बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले में सपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक भाजपा के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला पर 26 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि 47 साल के बीजेपी नगर महामंत्री एक सपा नेता की 26 साल की बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया।

बताया जा रहा है कि आशीष शुक्ला शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। उनकी इस हरकत से बाद से सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पार्टी की किरकिरी हो रही है। ऐसा होते देख बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह हरदोई के शहर कोतवाली इलाके के रहने वाले हैं। सपा नेता की ओर से पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि आशीष शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला 13 जनवरी को उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

वहीं स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान सपा नेता की बेटी की शादी भी तय हो गई थी। इसी बीच दोनों फरार हो गए। जानकारी सामने आई है कि भाजपा नेता का 21 साल का बेटा और सात साल की बेटी है। फिलहाल पुलिस दोनों को तलाश कर रही है।