UP News: बीच सड़क एक लड़का-लड़की ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, वायरल हुआ वीडियो

January 17, 2023 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का बाइक चलाते नजर आ रहा है तो वहीं एक लड़की उसकी गोद में चिपक कर बैठी हुई है। बीच सड़क इस हरकत को पीछे चल रहे किसी ने रिकार्ड कर वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो से साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की की उम्र बहुत की कम है।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दिल कहे जाने वाले इलाके हजरतगंज का बताया जा रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो पर पुलिस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल के प्रतिक्रिया दी गई है और कार्रवाई के लिए पुलिस जोड़ों को तलाश कर रही है।

यहां देखें वीडियो