पहली सैलरी थी 400 रुपए…आज 3190 करोड़ के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, जानें किसको बनाया है अपना वारिस?-Video
Amitabh Bachchan Net Worth: हिंदी फिल्मों के शहंशाह अमिताभ बच्चन की हर छोटी सी छोटी बात को भला कौन जानने का इच्छुक नहीं होगा. अपनी कड़ी मेहनत से बेहिसाब दौलत के मालिक बनने वाले 81 वर्षीय बिग बी आज भी युवा दिलों में बसते हैं. उनकी पहली फिल्म 1969 में ‘सात हिंदुस्तानी’ आई थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिल्म इंडस्ट्री में उनको अब 55 साल हो गए हैं और इस दौरान उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया लेकिन आज भी वह थके नहीं हैं और लगातार टीवी शो सहित कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
बता दें कि 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन होता है. मालूम हो कि बिग बी का जन्म 11 October 1942 को हुआ था. उनके जन्म दिन को लेकर पूर्व संध्या पर सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है. उनके जन्म दिन की पूर्व संध्या पर ही उनसे सम्बंधित कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन आज भी अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों की रकम चार्ज करते हैं लेकिन एक समय ऐसा भी जब उनको छोटी-मोटी नौकरी करके अपना पेट पालना पड़ा था. उन्होंने जब पहली नौकरी की तो उनका वेतन मात्र 400 रुपए था. हालांकि उस दौर में 400 रुपए की भी काफी कीमत होती थी. फिलहाल अमिताभ अपने संघर्ष के दिनों को लेकर कई बार खुलकर कई इंटरव्यू में बोल चुके हैं.
Amitab Bachchan Motivational quotes By Hamara Din.
Please=
Follow Me
Like
Share
Thanks For Watching 🙏#AmitabBachchan #Motivational #quotes #reels #video #viral #trending pic.twitter.com/R5QIHFZZjU— Surekha Gautam (@HPustak) November 7, 2023
8 लोगों के साथ रहते थे एक छोटे से कमरे में
अपने रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने खुलासा करते हुए बताया था कि करियर के शुरुआती दिनों में वह कोलकाता में थे जहां वे 8 लोगों के साथ एक छोटे से कमरे में रहते थे. इस दौरान बहुत ढूंढने के बाद उनको एक नौकरी मिली जिससे उनको हर महीने 400 रुपए मिलते थे लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा समय भी आया जब उनकी किस्मत अचानक से पलट गई और उनको हिंदी फिल्मों में काम मिलने लगा. तब उनको बतौर एक्टर पहली फिल्म के जरिए 5 हजार रुपए फीस मिली थी. हालांकि इसके बाद उनको पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी और अब वह अपने टैलेंट के बल पर फिल्म इंडस्ट्री से करोड़ो रुपये कमाते हैं.
इस फिल्म के लिए 20 करोड़
बता दें कि इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपए चार्ज किए थे. इस तरह से देखा जाए तो वह आज यानी अपने 55 साल के करियर में फिल्मों, बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली है और अब कई मीडिया रिपोर्ट्स उनके नेटवर्थ 3190 करोड़ रुपए होने का दावा करते हैं.
When words like "aura-enigma-icon-inspiration" asked for a face, they got #AmitabhBachchan
A compilation of some stage performances over the years that prove why he's Shehenshah of everything. Watch poora 🙂
🔊
How would you describe AB in one word? #HappyBirthdayAmitabhBachchan pic.twitter.com/XtNigmqHyo— Mimansa Shekhar (@mimansashekhar) October 11, 2023
वारिस को लेकर उठने लगा सवाल
हालांकि अब 81 साल के हो चुके बिग बी की करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक कौन है, इसको लेकर उनके प्रशंसक सवाल भी उठाने लगे हैं. हालांकि सभी उनकी करोड़ों की जायदाद का मालिक उनके बेटे अभिषेक बच्चन को मानते हैं लेकिन बिग बी ने इसको लेकर अपनी जिंदगी में कुछ अलग ही फैसला किया है.
एक बेटा और एक बेटी हैं
ये तो सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से शादी की थी और दोनों के एक बेटा अभिषेक बच्चन और एक बेटी श्वेता बच्चन हैं. एक शो के दौरान बिग बी ने कहा था- ‘जब हम नहीं रहेंगे तो जो कुछ भी थोड़ा बहुत हमारे पास है वो हमारी संतान का है. हमारा एक बेटा और एक बेटी है. दोनों में बराबर-बराबर बंटेगा.’ इस तरह से बिग बी की जो भी दौलत है उसे दोनों बच्चों में बराबर बांटी जाएगी.
हिंदी सिनेमा के शहंशाह Amitabh Bachchan का है आज जन्मदिन@Srbachchan#AmitabhBachchan #HappyBirthdayAmitabhBachchan #AmitJi #Legend #HappyBirthday #Bollywood #FIlmyNEWJ pic.twitter.com/divk3EHqDc
— Filmy (@FilmyNewj) October 11, 2020