आंध्र प्रदेश के मंदिर में भगदड़ से 9 की मौत… इधर-उधर बिखरीं लाशों और चीख-पुकार के दिल दहला देने वाले Videos वायरल
Andhra Pradesh Srikakulam Venkateswara Swamy Temple Stampede: शनिवार यानी आज देवउठनी एकादशी के मौके पर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. यहां के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा करने के लिए सुबह से ही पहुंचे थे. इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए तो वहीं कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है.
VIDEO | Andhra Pradesh: Stampede reported at Venkateswara Temple in Kashibugga in Srikakulam district; several devotees injured, rushed to hospital. More details are awaited.
(Source: Third Party)#AndhraPradesh pic.twitter.com/dOJxEI4JHC
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2025
तो भगदड़ के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो रूह कांपा देने वाले हैं. किसी वीडियो में बच्चे और महिलाएं चीखते हुए दिख रहे हैं तो किसी में लाखें बिखरी हुई दिख रही हैं. एक वीडियो में शख्स किसी अपने को सीपीआर देता हुआ दिख रहा है कि शायद वो बच जाए. सच ये वीडियोज मंदिर अव्यवस्था की पुष्टि कर रहे हैं. इसी के साथ ही उन श्रद्धालुओं के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठा रहे हैं जो आराम से मंदिर में दर्शन कर सकते थे लेकिन जल्दी की होड़ में इस तरह के दर्दनाक हादसे को अंजाम दे दिया गया.
Another tragedy in Andhra Pradesh
Stampede at Kasibugga Venkateswara Swamy Temple in Srikakulam district
10 dead, several injured
Death toll likely to rise pic.twitter.com/nX3VmJSu2d
— India Brains (@indiabrains) November 1, 2025
भगदड़ की वजह
घटना को लेकर काशीबुग्गा उपमंडल प्रभारी डीएसपी लक्ष्मण राव का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह कह रहे हैं कि भगदड़ सुबह करीब 11:30 बजे काशीबुग्गा शहर के वेंकटेश्वर मंदिर में हुई. दरअसल मंदिर पहली मंजिल पर ऊंचाई पर स्थित है और जब श्रद्धालु चढ़ रहे थे, तो रेलिंग टूट गई. इस वजह से एक कोने में खड़े लोग गिर गए और फिर कुछ लोग उनके ऊपर गिर पड़े. इसी के बाद भगदड़ मच गई.
गृहमंत्री का बयान
गृह मंत्री वी. अनीता ने कहा कि इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं. मृतकों में कम से कम सात की उम्र 35-40 वर्ष के बीच है. उन्होंने कहा कि काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर एक निजी मंदिर है और धर्मस्व विभाग के अधीन नहीं है. प्रत्येक शनिवार को यहां 1,500 से 2,000 श्रद्धालुओं का आना आम बात है लेकिन आज एकादशी और कार्तिक मास का अवसर होने की वजह से मंदिर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
Andhra Pradesh: Stampede at Venkateswara Temple in Kashibugga, Srikakulam district; several devotees dead, injuries reported. pic.twitter.com/owMt8cEI6j
— The Siasat Daily (@TheSiasatDaily) November 1, 2025
मरने वालों में महिलाएं अधिक
श्रीकाकुलम के जिलाधिकारी स्वप्निल दिनकर पुंडकर का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि इनमें से सात की मौत घटनास्थल पर और तीन की मौत इलाज के दौरान हुई. मृतकों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं.
BREAKING: Stampede at the Kasibugga Venkateswara Temple, Andhra Pradesh, multiple casualties pic.twitter.com/8dYHFGKUjq
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) November 1, 2025
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों के परिजनों को सांत्वना दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि प्रशासन को इस घटना में घायलों को तुरंत मदद पहुंचाने का आदेश दिया गया है. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि’श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़ ने मुझे व्यथित कर दिया है. यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई. मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और भगदड़ स्थल पर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं.
SRIKAKULAM TEMPLE STAMPEDE
Former minister of Andhra Pradesh and YSRCP leader Dr Seediri Appalraju was seen providing medical assistance, performing CPR and emergency medical aid to stampede victims in Kasibugga today.
The visuals coming out of the stampede are horrific…there… pic.twitter.com/GULu4i2Kld
— Revathi (@revathitweets) November 1, 2025
दो मिनट का रखा मौन
इस दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने श्री सत्य साईं जिले के पेद्दान्नवारीपल्ली में गरीबों की सेवा के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भगदड़ में इतने लोगों की मौत दुखद है. इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखा और सार्वजनिक मंच पर उपस्थित लोगों के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही कहा कि अगर पुलिस को पहले से सूचित किया जाता, तो कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने का अवसर मिलता. सरकार जहां सबकी जान बचाने की कोशिश कर रही है, वहीं कुछ निजी लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं और भगदड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं.
BREAKING NEWS: STAMPEDE AT SRIKAKULAM TEMPLE
9 feared dead as a result of stampede in Venkateswara Swamy temple in Kasibugga, Srikakulam district, Andhra Pradesh
The death toll is likely to rise as some of the injured are in critical condition
Massive crowd gathered at the… pic.twitter.com/xSXAerKTtj
— Revathi (@revathitweets) November 1, 2025
ये भी पढ़ें-Dev Uthani Ekadashi: देव उठनी एकादशी की पूजा पर जरूर पढ़ें ये कथा