कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पंडाल में पहुंचा मुस्लिम युवक…रखी ऐसी डिमांड कि वायरल हो गया Video

December 8, 2025 by No Comments

Share News

Aniruddhacharya Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पंडाल में एक मुस्लिम युवक पहुंचा और उसने अनिरुद्धाचार्य को दंडवत प्रणाम किया और फिर अपना नाम मो. अकरम बताते हुए कहा कि मैं सनातन में वापस आना चाहता हूं.

यह सुनते ही अनिरुद्धाचार्य के साथ ही पंडाल में बैठे सभी सनातनी चौंक गए. फिर अनिरुद्धाचार्य ने उससे कहा कि सनातन में वह क्यों आना चाहते है. इस पर मुस्लिम युवक ने कहा कि वह यहां चार दिन से टोपी लगाकर घूम रहा है लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका-टोका. वह आगे कहता है कि अगर मस्जिद में कोई टीका लगा के चला जाए तो 10 सवाल जवाब पूछते है. इसके बाद अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि आप मुसलमान है तो मुसलमान ही रहिए. मुसलमान रहते हुए भगवान के चरणों में रहिए. भगवान आपको इसी रूप में स्वीकार लेंगे. धर्मांतरण करने की जरूरत नहीं हैं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-पैर मोड़ा, जमकर पीटा… दिव्यांग पर टूटा रेलवे पुलिस का कहर; Video वायरल होते ही निलम्बित