सेना का विमान अचानक हवा में डगमगाया और फिर जा गिरा तलाब में…लाइव Video आया सामने

January 21, 2026 by No Comments

Share News

Army Aircraft Crashed in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट शहर के बीचों-बीच स्थित तालाब में जा गिरा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एयरक्राफ्ट अचानक हवा में डगमगाया और फिर तलाब में गिर गया और एयरक्राफ्ट में सवार ट्रेनी पायलट दलदल में फंस गए लेकिन स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को बचा लिया. फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि विमान में कितने लोग थे?

यह हादसा प्रयागराज के केपी कॉलेज के पीछे बुधवार की दोपहर को हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने 3 लोगों को बचाया है जिसमें से दो 2 ट्रैनी पायलट थे. फिलहाल इनको अस्पताल भेजा गया है. खबर सामने आ रही है कि दोनों पायलट सुरक्षित है. विमान के क्रैश होते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी. इस पर फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी पदम सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि हम लोग स्कूल कैंपस में थे और तभी रॉकेट जैसी तेज आवाज सुनाई दी तो हम सब आवाज की दिशा की ओर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग दलदल में फंसे थे. इस पर हम लोग तालाब जल्दी से तालाब में कूद गए और 3 लोगों को बाहर निकाला.

इसी दौरान कोई हवा में उड़ते प्लेन की वीडियो बना रहा था जिसमें हादसा भी कैद हो गया और अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय निवासियों का दावा है कि प्लेन उनक सामने क्रैश हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमें लगा था कि फटेगा लेकिन फटा नहीं. तो वहीं प्लेन में फंसे लोग बचाने के लिए चिल्ला रहे थे. पैराशूट खुला और हम लोग बचाने के लिए भागे. साथ में ही डायल 112 पर कॉल कर जानकारी भी दी. दोनों पायलट फिलहाल सुरक्षित हैं.

गठित की गई जांच समिति

हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर भारतीय वायु सेना का बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि भारतीय वायु सेना का एक माइक्रोलाइट विमान 21 जनवरी 2026 को दोपहर 12:15 बजे प्रयागराज के पास बमरौली एयर फ़ोर्स स्टेशन से नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हो गया. विमान को निर्जन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से उतारा गया, जिससे नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ. विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं. भारतीय वायु सेना ने खराबी के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें-YouTube कितना पैसा देता है 1 करोड़ व्यूज होने पर…? जानें यहां