YouTube कितना पैसा देता है 1 करोड़ व्यूज होने पर…? जानें यहां

January 17, 2026 by No Comments

Share News

YouTube: आज कल जिसे देखो वही अलग-अलग कंटेंट के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तो वहीं डिजिटल के इस दौर में YouTube लोगों की कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है. तो हर नया क्रिएटर यह जानना चाहता है कि आखिर 1 करोड़ व्यूज होने पर YouTube कितना पैसा देता है?

फिलहाल इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जाते हैं लेकिन अगर सच की बात करें तो वो थोड़ा अलग है. सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर के मुताबिक, यहां जानते हैं कि कैसे यू-ट्यूब से कमाई होती है?

YouTube कैसे करता है कमाई?

सबसे पहले आपको ये भ्रम खत्म करना होगा कि YouTube खुद आपको पैसे देता है, जबकि ऐसा नहीं. यूट्यूब विज्ञापनों के जरिए क्रिएटर्स को पैसे देता है. दरअसल जब आपके वीडियो पर कोई विज्ञापन चलता है और दर्शक उसे देखते हैं या उस पर क्लिक करते हैं. इसी के बाद कमाई होती है. इसको Ad Revenue कहा जाता है. इसमें CPM और RPM जैसे फैक्टर मुख्य भूमिका निभाते हैं.

बात करें भारत की तो…

अगर यहां बात करें भारत की तो साधारण तौर पर 1 करोड़ व्यूज पर YouTube से करीब 8 लाख से 25 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है लेकिन इस आंकड़े को फिक्स नहीं माना जा सकता. हालांकि कुछ चैनलों की कमाई इससे कम होती है, तो कुछ इससे ज्यादा भी कमाई कर ले जाते हैं. इन सबमें बड़ी भूमिका निभाता है आपका कंटेंट फाइनेंस, टेक्नोलॉजी या एजुकेशन आदि की हाई वैल्यू कैटेगरी. तभी आपकी कमाई बढ़ सकती है.

जानें क्या है CPM और RPM का मतलब?

RPM का मतलब है Revenue Per Mille. यानी 1000 व्यूज अगर आता है तो क्रिएटर को वास्तव में कितनी कमाई होती है. तो वहीं CPM का मतलब है Cost Per Mille, यानी 1000 व्यूज पर विज्ञापनदाता कितना पैसा देता है. अगर भारत की बात करें तो यहां पर आमतौर पर CPM कम होता है, इसलिए RPM भी विदेशों के मुकाबले यहां कम ही देखने को मिलता है.

केवल AdSense ही नहीं होता कमाई का जरिया

यहां ये बता दें कि तमाम बड़े YouTubers हैं जो सिर्फ विज्ञापनों पर ही निर्भर नहीं रहते. उनकी अच्छी कमाई ब्रांड डील्स, स्पॉन्सरशिप, अफिलिएट मार्केटिंग और मेंबरशिप से भी हो जाती है. यानी कई बार ब्रांड डील्स से मिलने वाला पैसा AdSense से कहीं ज्यादा होता है.

किन बातों पर निर्भर करती है कमाई?

जानकारों की मानें तो YouTube की कमाई केवल व्यूज की संख्या पर टिकी नहीं होती है. इसके लिए वीडियो की लंबाई, दर्शकों की लोकेशन, विज्ञापन की संख्या और वीडियो पर आने वाला Engagement भी बहुत अधिक मायने रखता है. तो वहीं अगर आपके वीडियो पर विदेशों से अधिक व्यूज मिलते हैं, तो समझिए आपकी कमाई अधिक हो सकती है.

ये भी पढ़ें-DGCA ने जारी किया नया नियम…अब फ्लाइट में नहीं कर पाएंगे मोबाइल…