Asia Cup Final-2025: पूरा देश झूमा…पाकिस्तान के हारने पर सेना के जवानों की खुशी और कोच गम्भीर का भावुक पल…देखें जश्न के 11 Video

September 29, 2025 by No Comments

Share News

Asia Cup Final 2025 Ind vs Pak: कल यानी रविवार को दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पटखनी दी तो पूरा देश झूम उठा. यही नहीं आम जनता के साथ ही सेना के जवानों ने भी झूमकर जश्न मनाया तो वहीं भारत ने नौवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है. इस यादगार क्रिकेट मैच के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिससे साफ हो रहा है कि इस मैच के जीतने के बाद किस तरह से पूरा देश जश्न मना रहा है.

दरअसल एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम और बीसीसीआई के साथ ही भारत सरकार को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैच को खेलकर अपने तरीके से पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है. बता दें कि रविवार को खेला गया हमेशा के लिए यादगार बन गया.

जैसे ही टीम इंडिया ने मैच जीता भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर भावुक हो उठे और जमकर टेबल बजाई. उनके इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब तिलक वर्मा ने हारिस रऊफ की गेंद पर मिडविकेट की ओर लंबा छक्का जड़ा और भारत की जीत लगभग तय हो गई, तो कैमरों ने गंभीर को मेज पर जोर से हाथ मारते हुए कैद कर लिया. बता दें कि गम्भीर अपने शांत और सख्त स्वभाव के लिए मशहूर हैं और अब ये उनका दुर्लभ अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

इस महामुकाबले में भारत ने पाकिस्‍तान को 5 विकेट से पटखनी दी है. सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस का उत्साह भी खूब वायरल हो रहा है. दीवाली से पहले ही लोगों ने खूब पटाखे फोड़ और आतिशबाजी की. भारत की जीत के साथ ही गुजरात से गुवाहाटी और कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक जश्‍न का माहौल देखने को मिला. तो वहीं भारतीय सेना और सीआरपीएफ जवान भी जश्‍न मनाते दिखाई दिए.

देखें जश्‍न के वीडियो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने जीत का जश्न आतिशबाजी कर मनाया.

तो वहीं एशिया कप में पाकिस्‍तान को हराकर जैसे ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की भारतीय सेना के जवानों ने भी जमकर जश्न मनाया. स्थानीय लोगों के साथ जवानों ने जमकर डांस किया.

अयोध्‍या में तो दीवाली की तरह पटाके फोड़कर प्रशंसकों ने जश्न मनाया. 

तो वहीं भारतीय टीम की जैसे ही जीत हुई, दिल्‍ली में लोग सड़कों पर निकल आए और जमकर जश्न मनाया. इस जीत में तिलक वर्मा का बड़ा योगदान रहा. इस पर एक युवक ने गर्व से कहा “पहले हमने सिंदूर (ऑपरेशन सिंदूर) लगाया था और अब तिलक लगाया है.

तो वहीं पंजाब के अलग-अलग शहरों में भी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया गया. लोगों ने अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट कर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया और कहा कि पाकिस्तान युद्ध के मैदान से लेकर खेल के मैदान तक पर भारत से हारता फिर भी कायरों वाली हरकत करता है. बता दें कि इसी साल कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया था, जिससे 26

मासूम लोगों की जान चली गई थी. इसी के बाद से भारत के हर एक व्यक्ति के दिल में पाकिस्तान के खिलाफ और नफरत बढ़ गई है.

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद नागपुर में सड़कों पर उतर आए. यहां पर लोगों का हुजूम देखते ही बनता है.

बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने ‘वंदे मातरम‘ के जमकर नारे लगाए. एक शख्‍स ने कहा, “विराट कोहली, हमें आपकी याद आ रही है.”

तो दूसरी ओर महाराष्‍ट्र के चेंबूर में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर जश्न मनाया. वहीं चेंबूर में एक शख्‍स ने कहा, “हमसे जो टकराएगा, वो मिट्टी में मिल जाएगा… जय हिंद…”

तो वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय टीम की जीत का जश्‍न सीआरपीएफ के जवानों ने इस तरह मनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-Asia Cup 2025: क्रिकेट मैच हारने के बाद सड़कों पर उतरे पाकिस्तानी…तोड़ दिए टीवी! Video वायरल