Asrani Passes Away: कॉमेडी एक्टर असरानी की आखिरी पोस्ट वायरल …निधन से पहले फैन्स से कही ये भावुक बात- Video
Asrani Passes Away: दिवाली की शाम जहां पूरा देश दीवाली के जश्न में डूबा था तो वहीं फिल्म जगत से बुरी खबर सामने आई और हिंदी सिनेमा के आइकॉनिक हीरो यानी कॉमेडी के बेहतरीन एक्टर गोवर्धन असरानी का निधन हो गया. निधन से पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम स्टोरी पर भावुक कर देने वाली पोस्ट की थी. उनको क्या मालूम था कि उनकी ये पोस्ट आखिरी पोस्ट होगी. उनके निधन से पूरे फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है तो वहीं पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है.
असरानी का निधन 20 अक्तूबर की शाम 4 बजे हुआ.उन्होंने 20 अक्तूबर को दिन में इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवाली से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था और अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी थी. उन्होंने लिखा था ‘हैप्पी दिवाली’ और इसी पोस्ट के चंद घंटे बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. दरअसल स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले पांच दिन से वह आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती थे. वह लगातार कई दिनों से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और सोमवार की शाम जूहू के अस्पताल में उनका निधन हो गया.
Rest in peace, Asrani ji. Thank you for filling our lives with laughter — you’ll always be remembered. 🙏🕊️#Asrani pic.twitter.com/w2Frk7QY1P
— Aarz-e-ishq (@Aarzaai_Ishq) October 20, 2025
इन फिल्मों में किए यादगार रोल
असरानी को भरा कौन नहीं जानता. अपने अभिनय से वह हर किसी के चहेते थे. शोले के हिटलर वाले डॉयलॉग ने उनको अमर बना दिया तो इसी तरह उन्होंने कई फिल्मों में यादगार रोल दिए जिससे उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता. शोले के साथ ही कोशिश, मेरे अपने, बावर्ची, रफू चक्कर, चुपके चुपके व अभिमान जैसी 350 फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया और हिंदू फिल्मी जगत में एक अलग छाप छोड़ी. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल से भी ज्यादा समय गुजारा. असरानी जयपुर के रहने वाले थे. वर्तमान में उनकी उम्र 84 वर्ष थी.
VIDEO | Puri, Odisha: Sand artist Sudarshan Patnaik creates a sculpture on Puri beach to pay tribute to veteran Bollywood actor Asrani, who passed away yesterday in Mumbai.
(Full video available on PTI Videos –https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/o3CrH1zub8
— Press Trust of India (@PTI_News) October 21, 2025
ये भी पढ़ें-अभिनेत्री ने किया आत्मदाह का प्रयास…फिल्म निर्माता और पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप