Ayodhya Deepotsav: 500 साल बाद भव्य मंदिर में रामलला की पहली दीवाली…एक साथ बने दो विश्व रिकॉर्ड; आतिशबाजी और लेजर शो का ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा होगा आपने-Video

October 30, 2024 by No Comments

Share News

Ayodhya Deepotsav: इस बार 31 अक्टूबर 2024 को मनाई जा रही दीवाली कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार 500 साल टेंट में बिताने के बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद अपनी पहली दीवाली मना रहे हैं तो वहीं उनके भक्त इस पावन अवसर पर झूम रहे हैं.

इस मौके पर पूरी अयोध्या रोशनी से नहा उठी है. धरा से लेकर आकाश तक रोशन हो उठा है. अयोध्या में दीपोत्सव के बाद लेजर लाइट शो और आतिशबाजी का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे और लाखों भक्त भी रामलला के साथ दीवाली मनाते हुए दिखाई दिए. लेजर लाइट शो का मुख्य आयोजन सरयू के तट पर हुआ।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस लेजर लाइट शो का लुत्फ लिया।

इसके पहले अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान 25 लाख 12 हजार 585 दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इसके साथ 1 हजार 121 लोगों ने एक साथ सरयू आरती कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

इसकी घोषणा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी की.

मालूम हो कि रामलला की मौजूदगी में बुधवार को 500 साल बाद पहला दीपोत्सव अयोध्या में मनाया गया। सीएम योगी बुधवार शाम श्री राम मंदिर भी पहुंचे। सीएम योगी ने सबसे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दर्शन कर पूजा की.

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रभु के समक्ष दीप प्रज्वलित किए। बाहर भी मुख्यमंत्री ने पांच-पांच दीये जलाए। वहीं मंदिर प्रांगण में हजारों दीप प्रज्वलित किए गए।

सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो के सुंदर नजारे ने हर किसी को मोह लिया. रामलला की मौजूदगी में पहले दीपोत्सव पर इस बार योगी सरकार ने अनूठी पहल की। पहली बार 1,121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू मैया की आरती की। सीएम योगी बुधवार शाम अविरल सरयू तीरे बने घाट पर मैया की आरती की।

दीवाली की पूर्व संध्या पर आयोध्या में राम की पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर दीयों को जलाया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ पहला दीया जलाकर किया। उनके साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें-Diwali-2024: दीवाली पर गृह दोष निवारण के लिए करें ये सरल काम… चंद्रमा को दें अर्घ्य; पढ़ें ये मंत्र