पत्नी से फोन पर बात करते हुए रो पड़े GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह…सीएम योगी का अपमान होने पर दे दिया इस्तीफा-Video

January 27, 2026 by No Comments

Share News

Ayodhya Prashant Singh Resigns: सोशल मीडिया पर अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का एक वीडियो वायरल रहा है जिसमें वह रोते हुए फोन पर अपनी पत्नी से बात कर रहे हैं. दरअसल उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया है और इसकी वजह बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने जो टिप्पणी की है उससे आहत होकर ही वह यह कदम उठा रहे हैं.

इस्तीफा देने की घोषणा के बाद प्रशांत सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि मैं राज्य कर विभाग में अयोध्या में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हूं. बीते कुछ दिनों से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणी की जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि मैं एक वेतनभोगी कर्मचारी हूं लेकिन मेरे अंदर भी दिल है. वह आगे बोले कि मैं देश के संविधान, राज्य व्यवस्था और देश की एकता के लिए इन टिप्पणियों को गैरजिम्मेदाराना मानता हूं. उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी एक लोकतांत्रितक व्यवस्था के तहत इन पदों पर बैठे हैं उन पर इस तरह की टिप्पणी करना आहत करने का वाला है.

मैं सरकार के समर्थन में हूं

अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि “मैं सरकार के समर्थन में हूं.” इसके आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के समर्थन और शंकराचार्य के विरोध में मैं अपना इस्तीफा राज्यपालजी को सौंप रहा हूं. वह आगे बोले कि मैं एक नौकरीपेशा व्यक्ति हूं. मेरा जीवन इस सरकार के कारण चल रहा है वो मेरे बॉस हैं. ऐसे में जरूरी है कि जब सरकार के मुखिया पर कोई इस तरह की टिप्पणी करता है तो मैं विरोध करूं अत: मैं अपना इस्तीफा देता हूं.

नई बहस चला रहे हैं शंकराचार्य

प्रशांत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि शंकराचार्य लोगों को बरगला कर इस्तीफा दिला रहे हैं और कह रहे हैं कि वह धर्म के क्षेत्र में बड़ा पद देंगे. बता दें कि कल ही बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दिया था.

प्रशांत सिंह ने कहा कि देश, समाज, और राष्ट्र को चुने हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री चलाते हैं. मेरी मांग है कि इनका अपमान न किया जाए. क्योंकि जब उनका अपमान होता है तो कर्मचारी भी आहत होते हैं. हम सरकार के सेवक हैं क्योंकि हम लोग अपनी गाड़ियों पर उत्तर प्रदेश शासन लिखकर चलते हैं जिसका मतलब होता है कि हम सरकार के ही अंश हैं. इसलिए जब हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का अपमान होता है या फिर अपमानजनक बातें कही जाती हैं तो हम भी आहत होते हैं.

पत्नी से कही ये बात

तो वहीं वायरल वीडियो में वह बताते दिख रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी को फोन किया था. वह पत्नी से फोन पर कहते हैं कि मैंने इस्तीफा दे दिया है. मुझ से बर्दाश्त नहीं हुआ, जिसका नमक खाते हैं, उसका आदर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-Republic Day Viral Video: बॉर्डर-2 के गाने पर वर्दी में थिरके BSF जवान…जबरदस्त Video वायरल