Ayushman Card Scheme: निगम मंडल सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिए जाने की मांग हुई तेज

October 14, 2024 by No Comments

Share News

Ayushman Card Scheme: भोपाल में सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि निगम मंडलों बोर्ड परिषदों प्राधिकारणों सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिया जाये.

निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा ने अपने बयान में कहा कि निगम मंडल बोर्ड परिषद प्राधिकरण सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी 40 वर्ष की सेवा करते हुए राज्य शासन की योजना मे महत्वपूर्ण योगदान देते हैं लेकिन सेवानिवृत के बाद उन्हे न्यूनतम रुपये 1000/- से अधिकतम रुपये 3000/- तक पेंशन का भुगतान किया जाता है इन सेवानिवृत कर्मचारियों को न तो आयुष्मान योजना और न ही बी पी एल योजना अर्थात सरकार की किसी भी योजना का लाभ नही दिया जा रहा है ऐसी स्थित मे सेवानिवृत कर्मचारी को अपना जीवन यापन करने एवं बीमारी मे इलाज कराने मे अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यहाँ तक की इलाज के लिए पैसा नही होने के कारण इलाज के आभाव में असमय मृत्यु हो जाती है जो कि मानवीय दृष्टि से किसी भी तरह से न्यायसंगत नही है.

अत: महासचिव अरुण वर्मा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि निगम मंडलों बोर्ड परिषदों प्राधिकारणों सहकारी संस्थाओं के सेवानिवृत कर्मचारियों अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिया जाये ताकि सेवानिवृत कर्मचारियों को बिना इलाज असमय मौत से बचाया जा सके. उक्त मांग करने वालों में पी सी जैन, प्रमोद वाणी, आर एन कौल, जे एस राठौर, प्रो . कलिका प्रसाद यादव, एन एस यसलहा, एम एस सिद्दीकी, एस के अमलाथे, एस सी उपाध्याय, हतिम अली अंसारी, एस सी त्रिपाठी, ए के ब्योहार, पी एल शर्मा, आर के खरे, आर एस रघुवंशी, वीणा जोशी, प्रतिभा तिवारी, शिल्पा फड़नीस, श्यामसुंदर शर्मा, सुरसारी पटेल, एस के शर्मा, शकील अकबर, एस के जोशी, नेमी चंद जैन, आर पी पांडे, डी एन त्रिपाठी आदि शामिल रहे.

ये भी पढ़ें-Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के दौरान SP वृंदा शुक्ला की इस बयान से चिढ़ गई पब्लिक, सोशल मीडिया पर विरोध शुरू-Video, जानें वह क्यों फेमस हैं लेडी सिंघम के नाम से?