Azamgarh: दारोगा ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता को सरेआम जड़े कई थप्पड़, अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल, बिठा लिया थाने में, वीडियो हुआ वायरल, ABVP ने लगाया आरोप

August 6, 2023 by No Comments

Share News

Azamgarh: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिस बाइक पर बैठे एक युवक के पास खड़ी है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पुलिस कर्मी युवक को एक बाद एक कई थप्पड़ जड़ देते हैं. जानकारी सामने आ ररही है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर से सामने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि, जो थप्पड़ मार रहे हैं वह दारोगा हैं और बाइक सवार युवक एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) का कार्यकर्ता है. इस वीडियो को लेकर पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी कोई गलती भी नहीं थी, फिर भी उसे थप्पड़ मारा है और धमकाया भी है. तो वहीं वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा पर जांच बैठ गई है.

वायरल वीडियो के सम्बंध में आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि, कोई पुलिस वाले की कोई पिक्चर उसमें नहीं आई है. पीछे की तरफ से वीडियो लिया गया है, यदि कोई बदतमीजी कर रहे हैं, अभद्रता कर रहे हैं. इस संबंध में जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है. उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

पीड़ित ने सुनाई आपबीती
पीड़ित शिवांस सिंह ने बताया कि वह एबीवीपी का कार्यकर्ता हैं. उसने बताया कि वह अपनी मां के इलाज के लिए सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर स्थित मिशन हास्पिटल गए थे. उन्होंने बताया कि मां को अस्पताल पहुंचाकर वह बाहर अपनी बाइक पर बैठा था. इसी दौरान सिधारी थाने की पुलिस पहुंच गई और उनको थानाध्यक्ष विकास चंद्र पांडेय ने बिना कुछ पूछे गालियां दी. इसी के साथ अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और बाइक से चाभी निकालने लगे. शिवांस ने कहा कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे और इसके बाद शिवांस को पुलिस सिधारी थाने ले आई. इसकी जानकारी एवीबीपी के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह थाने पहुंच कर हंगामा किया और इसके बाद शिवांस को छोडा गया. इस पूरे मामले में पीड़ित ने दारोगा पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.

यहां देखें वीडियो