Mangal Pandey Jayanti: मंगल पांडे के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता…जयंती पर दूध से प्रतिमा का स्नान
Mangal Pandey Jayanti: चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत द्वारा प्रथम क्रांति नायक शहीद मंगल पांडे की जयंती आज मनाई गई. इस मौके पर श्रद्धा पूर्वक प्रतिमा स्थल नाना राव पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
शहीद की प्रतिमा को दूध व गंगाजल से स्नान कराकर माल्यार्पण व श्रृंगार किया गया. इस मौके पर प्रतिमा स्थल पर आयोजित राष्ट्र रक्षा सेना के मुख्य अतिथि विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि देश की आजादी में शहीद मंगल पांडे ने बहुमूल्य योगदान व बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्हीं की कुर्बानी से हम आज आजादी से सांस ले रहे हैं.
सभा की अध्यक्षता करते हुए सर्वेश कुमार पांडे ने उनके क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा का संचालन महामंत्री संदीप साहू ने किया। सभा में अनिल त्रिपाठी, ओम त्रिवेदी ,विकास मल्होत्रा, श्याम सोनकर, बी डी जायसवाल ,आरती सिंह ,अमिताभ मिश्रा, तिलक चंद्र कुरील, समाज सेविका प्रतिभा साहू, राजेंद्र सोनकर एडवोकेट, वेदांश पांडे आदि नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-स्कूल में अश्लील हरकत करते महिला टीचर और शिक्षक का Video वायरल…शिक्षा के मंदिर का मंदिर हुआ शर्मसार