देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर हमला…! स्टेशन पर की गई जमकर पत्थरबाजी-Video

July 20, 2026 by No Comments

Share News

Hydrogen Train News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ भीड़ किसी स्टेशन पर आ रही एक ट्रेन पर पत्थर बरसा रही है. दावा किया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अभिजीत दीपके के समर्थन में कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये पत्थरबाजी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर हुई है जो कि जींद-सोनीपत (हरियाणा के जींद डिपो से संचालित) के बीच संचालित होती है.

फिलहाल इस वीडियो की अभी पूरी सच्चाई सामने नहीं आ सकी है. कुछ लोगों का दावा है कि इंजन भले ही हाइड्रोजन ट्रेन जैसा लग रहा हो, लेकिन ये वैग-12 है जो कि एक 12,000 HP का इलेक्ट्रिक फ्रेट लोकोमोटिव है जिसे इंडियन रेलवे और एल्सटॉम ने बनाया है. मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के मधेपुरा फैक्ट्री में यह लोकोमोटिव बना है जो कि 6,000 टन की मालगाड़ियों को 120 km/h तक की स्पीड से खींच सकता है.

इसके इंजन को बिलकुल हाइड्रोजन ट्रेन की तरह दिखाई देते हुए बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि यही वजह है कि लोग इसे हाइड्रोजन ट्रेन समझने की भूल कर रहे हैं. फिलहाल इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि वीडियो शेयर करने वाले कुछ हैंडल ने दावा किया है कि ये हाइड्रोजन ट्रेन है और इस पर हमला करने वाले जंतर-मंतर पर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े लोग हैं.

तो वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सीजेपी के संस्थापक के साथ ही आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया है और कहा है कि देश को नुकसान पहुंचाने वाले भला कैसे नीट आदि परीक्षा के खिलाफ पीड़ितों को न्याय दिला सकेंगे. तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर आप सरकार की नीतियों से खफा हैं तो विरोध करें लेकिन विरोध का ये तरीका बिल्कुल सही नहीं है क्योंकि इससे देश की आर्थिक क्षति होती है. फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-खाली चौकी में घुसे शराबी ने जमकर मचाया उत्पात…पुलिस टोपी लगाकर की थानेदारी-Video