Azamgarh News: आजमगढ़ के जाने-माने गफ्फार बक्शे वाले के यहां जीएसटी की छापेमारी, महत्वपूर्ण दस्तावेज लिए कब्जे में

December 5, 2022 by No Comments

Share News

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कोट मोहल्ले में गफ्फार बक्शे वाले और नेहा फर्नीचर के यहां जीएसटी टीम ने छापेमारी की और फर्म से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए। इसी के साथ परिवार के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर टीम पूछताछ भी कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जीएसटी टीम को काफी दिनों से गोपनीय सूचना मिल रही थी कि आजमगढ़ के इन प्रतिष्ठानों पर टैक्स की चोरी के साथ गड़बड़ी की जा रही है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आजमगढ़ जीएसटी टीम ने यह छापेमारी की।

इस छापेमारी को लीड कर रहे डिप्टी कमिश्नर जीएसटी राजनाथ तिवारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों को इस फर्म पर गड़बड़ी करने की सूचना काफी दिनों से मिल रही थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह छापेमारी की जा रही है। फर्म से जो भी डाक्यूमेंट मिलें हैं उनकी जांच कराकर मिलान कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्या और कितने की गड़बड़ी मिली के सवाल पर डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

मामले का सत्यापन कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी का कहना है कि यदि संबंधित फर्म के लोग दोषी पाए जाएंगे तो जीएसटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिले में अन्य स्थानों पर छापेमारी के सवाल पर अधिकारी का कहना है कि अभी सिर्फ यहीं छापेमारी की जा रही है, शिकायत मिलने पर अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जाएगी। (फोटो-सोशल मीडिया)