अजब-गजब चोरी…कटहल चुराने के लिए चढ़ा पेड़ पर लेकिन बिगड़ा संतुलन तो बन आई जान पर- Video

June 27, 2025 by No Comments

Share News

Bengaluru: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स पेड़ से लटका हुआ है और नीचे उसे बचाने की कोशिश की जा रही है. दरअसल ये अनोखा वीडियो बेंगलुरु से सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शख्स कटहल चोरी करने के लिए पेड़ पर चढ़ा था लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डाल से काफी देर तक लटकता रहा. इस तरह से उसकी जान पर बन आई तो वह बचाने के लिए चिल्लाने लगा और लोगों को पता चल गया कि पेड़ पर कोई चुपके से चढ़ा है.

इस हैरान करने वाली घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और फिर फोन कर पुलिस को भी बुला लिया. सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चोरी करने वाले शख्स को नीचे उतारा. इसी के साथ ही उससे पूछताछ भी शुरू कर दी गई है. बता दें कि ये घटना बेंगलुरु के सिटी पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास अली अस्कर रोड स्थित एम्बेसी अपार्टमेंट से सामने आया है. पेड़ इसी अपार्टमेंट में लगा है.

ये भी पढ़ें-दफ्तर में ही प्रेमिका के साथ इश्क लड़ा रहा था तीन बच्चों का बाप…पत्नी ने जमकर धुना; गन्ना समिति कार्यालय का मामला-Video