Bengaluru Murder Case: युवती को 59 टुकड़ों में काटकर फ्रीज में रखने का मामला; इस वजह से पुलिस को सहकर्मी पर भी शक, जबकि पति ने लगाया है प्रेमी पर आरोप

September 25, 2024 by No Comments

Share News

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के बहुचर्चित महालक्ष्मी हत्याकांड मामले में लगातार पुलिस जांच कर रही है और कई अहम सुराग भी पुलिस को मिले हैं. फिलहाल हत्या में किसका-किसका हाथ हो सकता है, इसको लेकर पुलिस के शक की सुई अब महालक्ष्मी के सहकर्मी की ओर भी घूमी है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने महालक्ष्मी की हत्या करने वाले की पहचान कर ली है और इस हत्या का आरोप पूरी तरह से उसके सहकर्मी पर लगाया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है तो वहीं महालक्ष्मी के पति ने उसके प्रेमी अशरफ पर आरोप लगाया है.

मृतका महालक्ष्मी के पति ने अशरफ नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है, जो कि महालक्ष्मी का प्रेमी बताया जा रहा है. महालक्ष्मी से अलग हो चुके उसके पूर्व पति हेमंत दास ने महालक्ष्मी की हत्या में अशरफ के शामिल होने का आरोप लगाया है. मीडिया के सामने पूर्व पति ने दावा किया है कि अशरफ उत्तराखंड का रहने वाला है और महालक्ष्मी के साथ उसके अवैध संबंध थे. फिलहाल पुलिस अशरफ की भी तलाश कर रही है लेकिन हत्या के कई दिनों बाद भी उसकी लोकेशन नहीं मिली है.

परिवार ने की न्याय की मांग
मालूम हो कि महालक्ष्मी का शव 59 टुकड़ों में काटकर उसके ही फ्लैट के फ्रिज में छिपा कर रखा गया था और जब बदबू आने लगी तब हत्या का पता चला था. इस घटना से महालक्ष्मी का परिवार गहरे सदमे में है. महालक्ष्मी को मां ने उसे आखिरी बार रक्षाबंधन के त्योहार पर देखा था. महालक्ष्मी की बहन ने न्याय की मांग की है तो वहीं ये भी कह है कि उसकी हत्या की साजिश पूरी योजना के साथ की गई है, पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे.

सहकर्मी पर इसलिए लगाया जा रहा है आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस महिला के सहकर्मी पर भी शक कर रही है. कहा जा रहा है कि महालक्ष्मी के एक अन्य पुरुष के साथ संबंध का वह लगातार विरोध कर रहा था और उससे उसे दूर रहने के लिए कहता था. फिलहाल पुलिस अभी उसकी पहचान नहीं कर सकी है. तो वहीं इस सम्बंध में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी पुष्टि की थी कि मुख्य संदिग्ध ओडिशा का है. वह बेंगलुरु से फरार है और पश्चिम बंगाल में अपने ठिकाने बदल रहा है. इसी के साथ ही उन्होंने कहा था कि पुलिस संदिग्ध की तलाश ओडिशा-पूर्वी बंगाल सीमा के पास कर रही है. क्राइम स्पॉट से मिले फिंगरप्रिंट्स की जांच भी की जा रही है. यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि महालक्ष्मी को जहर दिया गया था या नहीं.

सेल्सवुमन थी मृतका

मालूम हो कि मृतका महालक्ष्मी की उम्र 29 साल थी और वह एक सेल्सवुमन थी और एक कम्पनी में काम करती थी. 21 सितंबर को उसके अपार्टमेंट से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी और इसके बाद उसकी हत्या का राज खुला था. उसके शरीर के टुकड़े बुरी तरह से सड़क चुके थे. परिवार ने बताया कि सितंबर की शुरुआत से ही वह परिवार के सम्पर्क में नहीं थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.