EPFO News: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर- 2022-23 वित्तवर्ष में जमा की गई धनराशि पर मिलेगा बढ़कर इतने प्रतिशत ब्याज
July 24, 2023
No Comments
EPFO News: पीएफ खाताधारकों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. वित्तवर्ष 2022-23 के लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. मालूम हो कि कर्मचारी भविष्य निधि के 6 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं.
बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 28 मार्च को 2022-23 के लिए EPF जमा पर ब्याज दर को थोड़ा बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया था, जिसकी सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय ने इसे स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है तो वहीं इससे पहले EFFO ने सरकार से इतने प्रतिशत ब्याज देने की संस्तुति की थी. फिलहाल अब सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज दर EPFO के खाताधारकों के खातों में डाल दी जाएगी.