Bihar: हिजाब या नकाब पहनकर अब नहीं खरीद सकेंगे सोना…पहली बार लागू हुआ ये अजीब नियम; जानें क्यों?

January 7, 2026 by No Comments

Share News

Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. अब यहां के सर्राफा बाजार से हिसाब, हेलमेट, नकाब, मास्क या फिर चेहरा ढक कर ज्वैलरी शॉप से सोने के आभूषण नहीं खरीद सकेंगे. दरअसल बिहार ऐसा नियम लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से बिहार ने ऐसा निर्णय लिया है.

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन (AIJGF) के निर्देश पर लिया गया यह फैसला पूरे देश में कल से प्रभावी हो जाएगा. फेडरेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने इस सम्बंध में एक बयान दिया है जिसमें कहा है कि यह कदम किसी धार्मिक या व्यक्तिगत भावना को ठेस पहुँचाने के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षा कारणों से लिया गया है. उन्होंने अपने बयान में आगे कहा है कि ये नियम कल से ही प्रदेश में लागू होगा और किसी भी ज्वेलरी दुकान में पूरी तरह से चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को न तो प्रवेश दिया जाएगा और न ही वे किसी तरह की खरीदारी कर सकेंगे.

सोने-चांदी की कीमते छू रही हैं आसमान

सोने-चांदी की कीमतें लगातार आसामान छूती जा रही हैं. इसी बीच बिहार में लागू इस नए नियम की चर्चा जोरों पर हो रही है. इसको लेकर अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि पिछले दिनों में लूटपाट की कई घटनाओं में यह देखा गया है कि अपराधी फुल हेलमेट, घूंघट या नक़ाब पहनकर 3-4 के ग्रुप में आते हैं और घटना को अंजाम देकर बचकर निकल जाते हैं. चेहरा ढका होने के कारण सीसीटीवी कैमरों में उनकी पहचान नहीं हो पाती. व्यापारियों ने तर्क दिया है कि ग्राहकों और दुकानदारों दोनों की जान-माल की सुरक्षा के लिए इस तरह का नियम जरूरी था ताकि हर व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे.

उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में सोने और चांदी की कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर हैं. 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1,40,000 और एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,50,000 तक पहुँच चुकी है. इसी के चलते या ये कहें कि इतनी हाई-वैल्यू कमोडिटी होने की वजह से ज्वेलरी दुकानें हमेशा अपराधियों के निशाने पर बनी हुई है.

ग्राहकों से अपील

बिहार के ज्वेलरी व्यापारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि सुरक्षा की नजर से इस नियम को फॉलो करें और दुकान में प्रवेश से पहले अपना चोहरा खोल लें. ये नियम चोरी और लूट की घटनाओं को तो कम करेगा ही साथ ही अपराधियों की पहचान भी हो सकेगी. इसमें सहयोग करें. 

ये भी पढ़ें-Viral Video: थाईलैंड में ट्रांसवुमेन ने की भारतीय शख्स की लात-घूसों से पिटाई…ये वजह आई सामने