Chandrashekhar Azad Jayanti: पाठ्यक्रम से शहीदों को हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण…चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उठी ये मांग

July 24, 2026 by No Comments

Share News

Chandrashekhar Azad Jayanti: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत के तत्वाधान में शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) की जयंती पर राष्ट्रीय एकता सभा आजाद वाटिका चंद्रशेखर आजाद चौराहा में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने आजाद प्रतिमा को दूध, दही व गंगाजल से स्नान कराकर माल्यार्पण कर श्रृंगार किया। सभा के मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉक्टर विनोद त्रिपाठी ने कहा कि पाठ्यक्रम में शहीदों को हटाया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है। जबकि नई पीढ़ी को उन शहीदों के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए। सरकार को चाहिए कि शहीदों के बारे में किताबों में जरूर प्रकाशित कराएं. इसी के साथ ही संगठन मांग करता है कि शहीदों को पाठ्य पुस्तकों में प्रमुखता से स्थान दिया जाए.

सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि सेनापति आजाद ने अपने साहसी, पराक्रम व्यक्तिगत से आजादी के अभियान को क्रांति की अद्भुत गरिमा प्रदान की। उनके श्रेष्ठ व्यक्तिगत से ही प्रभावित होकर असंख्य युवाओं ने क्रांति का मार्ग अपना कर ब्रितानी हुकूमत को चुनौती दी थी।

23 जुलाई 1906 को झाबुआ मापरा में जन्मे आजाद ने मात्र 14 वर्ष की उम्र पर घर त्याग कर देश की आजादी में कूद गए थे और 27 फरवरी 1931 को कूर अंग्रेजी दमनकारी सरकारों से सीधा मुकाबला करते हुए पिस्तौल में बची अंतिम गोली अपनी कनपटी पर दागकर अपना जीवन समाप्त कर लिया और हमेशा आजाद रहने के संकल्प भी पूरा कर दिखाया‌।

आज युवाओं को आजाद से सीख लेने की जरूरत है और भ्रष्टाचार जैसी कुप्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए खड़े होना चाहिए. सभा का संचालन महामंत्री मीडिया प्रभारी संदीप साहू ने किया।

सभा में मनीषा वर्मा, भावना तिवारी, रवि दत्त मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, ओम द्विवेदी, दीनानाथ द्विवेदी, विकास मल्होत्रा, समाज सेवीका प्रतिभा साहू, मोहम्मद उस्मान अली शाह, उमेश शुक्ला, सिद्धनाथ त्रिपाठी, राकेंद्र मोहन तिवारी, तिलकचंद कुरील, सी. के .सिंह, मुकेश मिश्रा, रजनी कश्यप, रामभूजरा पांडे, विजय गुप्ता ,उमपा पांडे, मनोज गुप्ता, श्याम मोहन तिवारी, प्रिंस गुप्ता, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, दुर्गा बाजपेई कवि, राजू गुप्ता, अरुण पाल पूर्व पार्षद, वृम तिवारी, संतोष शर्मा , देवांश पांडे, रामजी अवस्थी, शानू गुप्ता, बी.डी जयसवाल आदि गढ़मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर हमला…! स्टेशन पर की गई जमकर पत्थरबाजी-Video