Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: मराठा शक्ति का उदय…छत्रपति शिवाजी की मनाई गई जयंती
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: आज देश भर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत द्वारा छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई गई.
मेट्रो स्टेशन मोतीझील पर शिवाजी की प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय चेतना सभा का आयोजन कर शिवाजी महाराज के साहस और बलिदान को याद किया गया. इस मौके पर सबसे पहले प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराया गया और उनकी देशभक्ति साहस को लेकर उमेश गोप लेने कहा कि मराठा शक्ति का उदय का श्रेय 17 शताब्दी के मध्य छत्रपति शिवाजी के प्रभावशाली नेतृत्व को बताया.
सभा में समिति के अध्यक्ष सर्वेश पांडेय निन्नी ने कहा कि शिवाजी का जन्म आज ही के दिन 1630 को महाराष्ट्र में हुआ था. 1674 में रायगढ़ किले में शिवाजी का राज्याभिषेक कर मराठा साम्राज्य के संस्थापक बताकर उन्हें छत्रपति की उपाधि धारण की. उन्होंने मुगलिया शासन के खिलाफ मैराथन के अंदर अपनी मातृभूमि की साधारणता विशेषता आत्मा निर्भरता दृढ़ता साहस व सबसे अधिक मानिए गरिमा का एहसास विकसित करने का महान काम किया.
अपने गोरिल्ला युद्ध कौशल से मुगल शासन को चुनौती देते रहे शिवाजी राष्ट्रीय चेतना राष्ट्र भक्ति पराक्रम से प्रेरणा लेकर देश की सफलता एकता अखंडता की रक्षा कर उसे अक्षुण बनाए रखें यही शिवाजी की स्मृति को बनाए रखना है सभा का संचालन प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया सभा में विचार व्यक्त करने वाले शिक्षक अनिल त्रिपाठी, हर्षित शुक्ला, रोशन चंहाग, जय काटकर, स्वराज विलास, प्रवीण सुरालकर, अभिनाश जगदाके, तिलक चंद्र, कुरील, बीडी.जायसवाल ,ओम प्रकाश , सोनकर, वेदांश पांडे, समाजसेवी का प्रतिभा साहू ,पूर्व पार्षद विजय नारायण , शुक्ला, पदम चंद साहू, माजिद इरशाद, सुधीर साहू आदि मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें-बेटे की थी चाहत…चौथी भी हो गई बेटी तो मां ने छूने से किया इंकार; दिल झकझोर देने वाला Video वायरल