बेटे की थी चाहत…चौथी भी हो गई बेटी तो मां ने छूने से किया इंकार; दिल झकझोर देने वाला Video वायरल

February 15, 2026 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक नवजात मानो किसी सोच में पड़ी हो और वह मां के मन की बात जान गई हो. दरअसल महिला बेटा चाहती थी और इसी चाहत के चक्कर में भी जब चौथी बार गर्भवती हुई और फिर बेटी ही हो गई तो उसने छूने से ही इंकार कर दिया.

महिला की पहले से तीन बेटियां हैं. तो वहीं वीडियो बनाने वाली महिला ने बच्ची को जन्म देने वाली महिला से अपनी बेटी को गोद में लेने के लिए कहा और उससे कहती है कि ये भी तुम्हारी ही बच्ची है. ये वीडियो कहां का है ये बात सामने नहीं आ सकी है लेकिन इससे ये बात साबित होती है कि 21वीं सदी में भी भारत के लोग अभी भी बेटा और बेटी में फर्क देख रहे हैं और बेटे की चाहत में एक के बाद एक कई बच्चों को जन्म दे रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जिस किसी ने भी देखा उसने भारतवासियों की मानसिकता पर सवाल खड़ा कर दिया है. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-सड़क पार करते वक्त स्कूटी पर चढ़ी स्कूली बस…दो बच्चियों की दर्दनाक मौत; रूह कंपा देने वाला Video वायरल