चीन में अचानक धंस गई सड़क…मची भगदड़; खौफनाक VIDEO वायरल

February 12, 2026 by No Comments

Share News

China Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा इतनी तेजी से धरती में समा जाता है कि लोगों को कुछ समझ ही नहीं आता. इस खतरनाक वीडियो ने ये साफ कर दिया है कि विकास के नाम पर तेज गति से आगे भाग रहे चीन भी तमाम खामियों का सामना कर रहा है.

यह वीडियो शंघाई से सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि यहां एक बड़ा सिंकहोल खुल गया, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया.

चीन के शंघाई शहर में जियामिन मेट्रो लाइन के निर्माण कार्य के दौरान ये घटना हुई है. बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे मेट्रो का काम चल रहा था और तभी अचानक एक बड़ा सिंकहोल बन गया और फिर सड़क तेजी से धसती चली गई.

बताया जा रहा है कि पिछली रात शंघाई में जियामिन लाइन के क्यूक्सिन रोड मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल पर हुए रिसाव के परिणामस्वरूप सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. क्योंकि एक दिन पहले ही सड़क पर आवाजाही रोक दी गई थी.

ये भी पढ़ें-“मैं ठाकुर हूं…” कहने वाली युवती ने ब्राह्मण युवक पर लगाए गम्भीर आरोप; ऋषि त्रिपाठी की पत्नी ने CM योगी से की ये अपील-Video