“मैं ठाकुर हूं…” कहने वाली युवती ने ब्राह्मण युवक पर लगाए गम्भीर आरोप; ऋषि त्रिपाठी की पत्नी ने CM योगी से की ये अपील-Video

February 10, 2026 by No Comments

Share News

Kanpur News: दो दिन से कानपुर की एक खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मानो इसके अलावा अब कोई मुद्दा ही नहीं बचा, खैर बता दें कि कल यानी 9 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कानपुर में HDFC महिला बैंक कर्मी आस्था सिंह ने एक ब्राह्मण युवक को धमकी देते हुए कहा था, “मैं ठाकुर हूं… ”

इसी के साथ ही अपशब्द भी कहे थे, जिसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा था और आस्था सिंह को लोग ग्राहक के साथ गलत व्यवहार करने की बात कर आलोचना कर रहे थे तो वहीं आस्था सिंह ने कैमरे के सामने आकर ये स्पष्ट किया है कि उनके साथ जिससे विवाद हुआ था वह ग्राहक नहीं था.

तो वहीं ब्राह्मण युवक ऋषि त्रिपाठी ने भी अपना पक्ष रखा है और युवती पर गम्भीर आरोप लगाए है यही नहीं ऋषि त्रिपाठी की पत्नी ने भी युवती पर गम्भीर आरोप लगाए हैं.

पहले जानते हैं आस्था सिंह ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर आस्था सिंह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वह कहती दिख रही हैं कि जिसके साथ उनकी बहस हुई वह ग्राहक नहीं था बल्कि महिला बैंक कर्मी के पति थे. उससे ही उनकी बहस हो रही थी. आस्था ने आरोप लगाया है कि ऋषि त्रिपाठी ने उनसे गर्मी शांत करने की बात कही थी और कहा था कि तुम कौन सी जाति की हो. इसी के बाद वह गुस्सा हो गई थी और इसीलिए ठाकुर कह कर बात की थी. आस्था के मुताबिक वीडियो 6 जनवरी का है ताजा वीडियो नहीं है और अब एक महीने बाद इस वीडियो को गलत उद्देश्य से वायरल किया जा रहा है.

फिलहाल आस्था ने अपने अपशब्दों के लिए माफी मांगी है और कहा है कि वीडियो पूरी तरह एकतरफा है. आस्था सिंह ने सोशल मीडिया पर ये भी बताया है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति कोई ग्राहक नहीं, बल्कि उनकी सहकर्मी रितु त्रिपाठी के पति थे और रितु त्रिपाठी उस दिन नौकरी छोड़कर रिलीविंग लेने आई थीं और उन्हें उसी दिन रिलीविंग चाहिए थी जबकि वह वर्किंग टाइम के बाद आई थी और शाम हो गई थी.

आस्था ने पूरी बात बताते हुए कहा कि दोपहर में रितु की ननद बैंक आईं और सुबह से बैठी हुई थी. आस्था ने बताया कि रितु की ननद से दोपहर में उनके बीच एक हॉट टॉक हो चुकी थी. इसके बाद शाम को जब ननद के भाई यानी रितु त्रिपाठी के पति आए, तो उन्होंने ‘गर्मी शांत करने’ की बात कहते हुई जाति पूछ ली. इसी के बाद गुस्से में उन्होंने ये सब कहा.

मुझे गर्व है

आस्था सिंह ने कहा कि मुझे ठाकुर होने पर गर्व है. अगर कोई उकसाएगा और मेरी जाति पूछेगा, तो मैं पूरे गर्व के साथ अपनी जाति बताऊंगी. इसी के साथ ही आस्था ने कहा कि अगर मैंने गुस्से में गलत शब्द इस्तेमाल किए तो इसके लिए माफी मांगती हूं. आस्था ने ये भी कहा कि वह अपनी प्रोफेशनल बॉउंड्रीज जानती हैं, लेकिन अगर उनको कोई धमकी देगा और जाति पूछेगा तो गुस्सा तो आएगी ही.

ऋषि त्रिपाठी का बयान

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऋषि त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह आस्था सिंह पर कानूनी कार्रवाई करेंगे. ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि मेरी पत्नी 6 जनवरी को इस्तीफा देने के लिए गई थीं और वह लेट हो गई थीं इसलिए मैं उनको लेने गया था और देर होने पर ही आस्था जी से पूछा था कि इतनी देर क्यों हो रही है. इसी के बाद उन्होंने इस तरह की बात की और धमकी दी. ऋषि की पत्नी ने कहा कि 15 दिन पहले ही वह बैंक में आई थी और इस तरह से बात कर रही हैं. मुख्यमंत्री योगी से हाथ जोड़कर पत्नी ने अपील की कि इस मामले में न्याय करें. पत्नी ने कहा कि मुझे वैसा नहीं बनना था जैसी आस्था मैडम हैं. इसीलिए मैंने बैंक से इस्तीफा दिया.

ये भी पढ़ें-“ठाकुर हूं… करना मत…” बैंक की महिला कर्मचारी ने ग्राहक को बोले अपशब्द; सपा ने सीएम योगी पर साधा निशाना-Video