Chitrakoot: 2024 में मनाया जाएगा जगतगुरु रामभद्राचार्यजी का 75वां जन्मोत्सव गुरुपूर्णिमा पर ये फार्म भर कर हमेशा के लिए जुडें गुरुदेव से

July 12, 2022 by No Comments

Share News

चित्रकूट। इस गुरुपूर्णिमा पर जगतगुरु रामभद्राचार्यजी के शिष्यों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुजी ने अपने शिष्यों से सीधे जुड़े रहने के लिए एक फार्म वायरल किया है ताकि इसे भरकर आप सीधे गुरु जी से जुड़ कर उनका आशीर्वाद हमेशा के लिए प्राप्त करते रहें।

Guru Purnima-2022:वेदों का ज्ञान देने वाले व्यास ऋषि की स्मृति में मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा, कहते हैं व्यास पून्यो भी, जानें क्या है गुरु की पूजा करने का परम्परागत विधान, देखें मंत्र

गुरुजी के शिष्य जय ने जानकारी देते हुए बताया कि 2024 में प्रस्तावित गुरुदेव के 75वें जन्मोत्सव (अमृत महोत्सव) की तैयारियों के संबंध में पूज्य गुरुदेव से जुड़े प्रत्येक परिवारों एवं कथा यात्रा के रसिकों को जोड़ना है। इस दिशा में सभी गुरुभाइयों से सहयोग की अपेक्षा है। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सबकी जानकारियों को संग्रहित करने के लिए एक विवरण फॉर्म बनाया गया है। जो गुरुभाई गुरुपूर्णिमा के अवसर पर चित्रकूट में भौतिक रूप से उपस्थित हैं वो अपना विवरण फॉर्म भर कर जमा कर दें।

बॉलीवुड की चमकती दुनिया से कुछ पल चुरा कर अपने गांव पहुंचे फिल्म “मिर्जापुर” के अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने उपले जलाकर बनाया लिट्टी-चोखा, नहाया ट्यूबवेल में, देखें वायरल वीडियो

एक अभियान की तरह प्रत्येक शहर में हमारे जो भी गुरुभाई बहन है उनके तक यह संदेश भेजकर उनसे भी फॉर्म भरवाकर भेजने में सहयोग करें। प्रिंट फॉर्म को भरवाकर पोस्ट के माध्यम से भी पहुंचाया जा सकता है। हम सब गुरुभाई मिलकर पूज्य गुरुदेव के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएंगे। इस फ़ॉर्म के माध्यम से ही हमारे पुराने एवं नवीन गुरुभाई-बहनों का तुलसीपीठ में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा जिससे तुलसीपीठ में आयोजित अथवा गुरुदेव का आपके शहर के आसपास कोई प्रवास सुनिश्चित होता है तो उसकी जानकारी आपको दी जा सकेगी। इसके लिए एक मोबाइल नम्बर 09198197261
भी जारी किया गया है।