Christmas Wishes: अपनों को भेजें एकदम नए क्रिसमस शुभकामना संदेश और कहें Happy Christmas, वीडियो में देखें दुनिया भर के क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक
प्रत्येक वर्ष ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार क्रिसमस को 25 दिसम्बर को मनाया जाता है। इस बार यह दिन रविवार को पड़ रहा है। इस दिन को लेकर देश भर के सभी चर्च दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हो गए हैं तो वहीं इसकी पूर्व संध्या पर भी यीशु की प्रार्थना से सम्बंधित तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ सेंटा भी तैयार हो गया है, अपनों को तमाम सारे गिफ्ट देने के लिए। तो आइए आप भी तैयार हो जाइए, इस दिन को अपनों के लिए खास बनाने के लिए और इन एकदम नए बधाई संदेशों को भेजकर अपनों को खास तरीके से विश करें क्रिसमस पर।
देवदूत बनकर कोई आएगा।
हमारे जीवन में नई खुशियां लाएगा।
हम सबकी आशाओं को पूरी करके जाएगा
और क्रिसमस के इस पावन पर्व पर तोहफे खुशी के दे जाएगा।
आप सभी को क्रिसमस की ढेरों बधाई

आपका जीवन क्रिसमस ट्री की तरह हमेशा हरा-भरा रहे।
आपके भविष्य का तारा हमेशा क्रिसमस की रोशनी की तरह दमकता रहे।
…और इसी के साथ आपको क्रिसमस पर भी प्यार मिलता रहे
क्रिसमस का त्योहार आपके लिए नई रोशनी और नई खुशियों से भरा संदेश लेकर आए।
सेंटा की तरह आपके जीवन में कोई आए और नए बहार को साथ लेकर आए।
और आने वाला साल आपकी जिंदगी और करियर में एक नया मुकाम लेकर आए।
इसी मुराद के साथ आपको क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं
क्रिसमस का त्योहार आपके जीवन में लाए खुशियां हजार
सेंटा क्लाज आपको इस बार दे जाए आपके मनमुताबिक उपहार
इसी के साथ क्रिसमस पर आप सभी को ढेर सारा प्यार और दुलार
Happy Christmas

क्रिसमस पर देखो अनोखी चांदनी बिखरी है
तारों से सजे आस्मां में क्रिसमस की बहारें सजी हैं
मानों लग रहा है कि स्वर्ग से कोई फरिश्ता आने को है
प्यार और अमन का पैगान लगता है लाने को है
क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं
Merry X Mas 2022 (सभी तस्वीरें सोशल मीडिया)
यहां देखें विश्व भर के वायरल वीडियो