Bharat Jodo Yatra: दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी, गरजे लाल किले से, टारगेट पर रही मोदी सरकार और मीडिया, कहा, “ये सच्चाई नहीं” देखें वायरल वीडियो, प्वाइंट्स में पढ़ें पूरी खबर

December 24, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा लेकर शनिवार को दिल्ली पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लाल किले से जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार के साथ ही मीडिया को भी जमकर टारगेट किया। इसी के साथ कहा कि ये मोदी की सरकार नहीं बल्कि अडानी-अम्बानी सरकार है। मेरी छवि बिगाड़ने को भाजपा ने हजारो करोड़ लगा दिए। मालूम हो कि ये यात्रा अब तक 2,800 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है और तीन जनवरी से फिर से आगे शुरू होकर श्रीनगर पहुंचेगी। वहीं ट्विटर पर इस वक्त #रोकसकोतोरोकलो, ट्रेंड हो रहा है।

देखें क्या बोले राहुल
सरकार जनता को मूल मुद्दों से भटका रही है।
ये मोदी सरकार नहीं बल्कि अदानी-अंबानी की सरकार है।
मीडिया को भी सवालों के कटघरें में खड़ा किया और कहा कि मीडिया में अब हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम दिखाया जाता है।
इनके ज़रिए नफ़रत फैलाई जा रही है, लेकिन ये कसूर मीडियावालों का नहीं बल्कि उनके पीछे जो उनके मालिक हैं ये उनकी ताकत है।
मैं 2,800 किलोमीटर के सफर के दौरान लाखों लोगों से मिला हूं। लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं, वो नफ़रत नहीं करते लेकिन मीडियावाले ये नहीं दिखाते है।


सच्चाई ये है कि चौबीस घंटे मीडिया में नफ़रत की ख़बरें दिखाई जाती है और लोगों का ध्यान भटकाकर जनता का पैसा इनके मालिकों की जेब में जाता है।
ये सब जानते हैं कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं है ये अडानी-अंबानी की सरकार है।
जीएसटी एक पॉलिसी नहीं है, ये छोटे और मझोले व्यापारियों को मारने के हथियार हैं।
ऐसा करने के कारण ये हुआ कि युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा।


गेम को समझो। जीएसटी रोज़गार देने वालों पर लगाया और उनकी कमर तोड़ दी। अब वो युवाओं को रोज़गार कैसे दे सकते हैं।
बीजेपी ने धर्म की बात उठाई है तो मैं हिंदू धर्म की बात करता हूं। हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि ग़रीब लोगों को कुचलना चाहिए, कमज़ोरों को मारना चाहिए? मैंने गीता पढ़ी है और उपनिषद भी पढ़े हैं, लेकिन ये तो मैंने कहीं नहीं पढ़ा।


अदानी-अंबानी की तरफ इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री पर भी लगाम लगी हुई है, ये समझना ज़रूरी है। बंदरगाह उनके (अदानी-अंबानी के), कंपनियां उनकी, फ़ोन उनके, लेकिन हमारे पास सच्चाई है।
भाजपा ने मेरी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश की। जब मैं राजनीति में आया था तो मीडिया वाले मेरी प्रशंसा करते थे, फिर मैं भट्टा परसोल गया और मैंने किसानों की ज़मीन का मामला छेड़ दिया, इसके बाद वो मेरे पीछे पड़ गए।
प्रधानमंत्री और बीजेपी ने हज़ारों करोड़ रुपये लगा दिए मेरी छवि को बिगाड़ने में। मैं शांत रहा, मैंने कहा मैं देखता हूं कितना दम है। फिर एक महीने में मैंने सच्चाई दिखा दी।


चीन और भारत के बीच सीमा विवाद का ज़िक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया में सच्चा मुक़ाबला चीन और भारत के बीच है। चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर ज़मीन ले ली है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि चीन हमारी सीमा में नहीं आया, लेकिन अगर कोई नहीं आया तो हमारी सेना 21 बार उनसे क्यों बात कर रही है?
भारत और चीन के बीच मुक़ाबला आर्थिक स्तर पर है। कैमरे, फ़ोन, कपड़े जैसे हमारे इस्तेमाल की कई चीज़ें चीन में बनी हैं, उनके पीछे लिखा है ‘मेड इन चाइना’। हमें वो हिंदुस्तान चाहिए जहां हर तरह के सामानों के पीछे ‘मेड इन इंडिया’ लिखा होगा। तभी युवाओं को रोज़गार मिलेगा। ये च्वाइस नहीं है, हमें ये कर के दिखाना होगा।

देखें कौन-कौन हुआ शामिल
शनिवार शाम दिल्ली के लाल किला पर जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पहुंची तो राहुल गांधी के साथ मंच पर दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के जानेमाने कलाकार और नेता कमल हासन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे। इस मौके पर कमल हासन ने कहा, “राहुल गांधी ने खुद को तमिल कहा है और इस नाते मैं उन्हें अपना भाई मानता हूं।”

कोविड को लेकर उठाया सवाल
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि अगर विज्ञान और मेडिकल एविडेंस के आधार पर कोरोना प्रोटोकॉल आएगा तो हम उसका पालन करेंगे, लेकिन भाजपा ने कोरोना को लेकर भारी राजनीतिकरण की है और भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कोरोना से बचाव को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं मास्क पहनूंगा। पीएम ने संसद में मास्क पहना था लेकिन बाद में उनके चेहरे पर मास्क नहीं था।

हम चिकित्सा साक्ष्य के आधार पर सरकार द्वारा जारी सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।’ इसी के साथ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सवाल उठाना सरकार का काम नहीं है, बल्कि जवाब देना, नियम बनाना और प्रोटोकॉल की घोषणा करना है। हम सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। उन्हें हवाईअड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की घोषणा करनी चाहिए। वे केवल राजनीति कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राहुल गांधी को एक लेटर के जरिए अवगत कराया था कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और लोगों के हित के लिए या तो वो भारत जोड़ो यात्रा बंद करें या फिर कोरोना नियमों का पालन करें। (photo credit @bharatjodo)

यहां देखें पूरा वीडियो