Kanpur Accident: घायलों को देखने कानपुर पहुंचे सीएम योगी, थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मी निलम्बित, पीड़ितों ने समय पर मदद न मिलने का लगाया आरोप, कहा था, बच सकती थी कई जिंदगी, देखें वायरल वीडियो
कानपुर। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी मौजूद रहे। सीएम ने घायलों का सही इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी के साथ कहा कि क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहे हैं।
इसी के साथ ड्यूटी में ढिलाई करने पर थाना प्रभारी सहित पांच पुलिककर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है। हादसे के बाद ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजडारक देने की घोषणा योगी ने कर दी थी। इतनी ही राशि देने की घोषण प्रधानमंत्री ने भी की है।
मालूम हो कि एक अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक बड़ा हादसा हो गया था। घटना कोरथा गांव के लोगों के साथ घटित हुई है, जो कि फतेहपुर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। ट्रैक्टर में करीब 40 लोग सवार थे। लौटते वक्त साढ़ और गम्भीरपुर गांव के बीच ट्राली सड़क किनारे तालाब में पलट गई थी, जिसमें 26 लोगों की मृत्यु हो गई थी। ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी थी।
मरने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं थीं। सभी चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। घायल महिलाओं ने बताया कि मंदिर से लौटने के बाद ठेके पर चालक सहित सभी पुरुषों ने शराब पी थी। इसी के बाद से चालक लहरा के ट्रैक्टर चला रहा था। कई बार उसे मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना और अंत में एक तालाब में ट्राली पलट गई और दर्जनों लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो, पीड़ित का बयान, जिसने कहा कि समय पर मदद मिल जाती को बच जाती कई जिंदगी