Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मच्छार से प्रभावित होकर एक यहूदी ने पढ़ी हनुमान चालीसा…Video वायरल

October 7, 2026 by No Comments

Share News

Smit Machchhar: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से प्रभावित होकर एक यहूदी ने हनुमान चालीसा पढ़ी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक सोशल मीडिया यूजर का इस पर कहना है कि अकेले भी अपने मुल्क का नाम कोई भी रोशन कर सकता है और अकेले ही मुल्क के माथे पर कलंक भी लगा सकता है.

इसी के साथ ही ये भी कहा है कि देखिए ये यहूदी हनुमान चालीसा गा रहा है बिना किसी जोर दबाव या बंदूक के नोक पर नहीं जैसा कि पहलगाम में मुसलमानों ने गवाने की कोशिश की. बंदूक की नोक पर हिंदुओं से कलमा पढ़ने को कहा, जब नहीं पढ़ा तो गोली मार दी थी. मालूम हो कि घटना के बाद स्मित मच्छार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हमले के वक्त वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे. शायद इसीलिए उनमें ताकत आई और वह हमलावर का सामना कर सके.

बता दें कि हाल ही में कैप्टन स्मित मच्छार ने फ्लाईदुबई में 175 इजरायलियों की जान की रक्षा उस वक्त की थी जब उनके ऊपर उस वक्त को पायलट ने हमला कर दिया था जब वह प्लेन को उड़ा रहे थे. को पायलट ने चाकू से हमला किया था लेकिन स्मित डरे नहीं और पूरी बहादुरी के साथ उसका सामना किया और कॉकपिट का गेट खोलने में कामयाब रहे.

इसके बाद यात्रियों की मदद से हमलावर पर काबू पाया गया था. इसके बाद कैप्टन स्मित ने दुबई में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी जो कि इजरायल जा रहा था. इस घटना के बाद से ही पूरी दुनिया में कैप्टन स्मित की जमकर तारीफ हो रही है. तो वहीं हमलावर से लगातार दुबई में पूछताछ जारी है. वह विमान को इजरायल में क्रैश कराना चाहता था. खबरों के मुताबिक, वह इजरायल से इरान का बदला लेना चाह रहा था. हमलावर का नाम हमाम अलहमामी (Hamam Alhamami) है. वह ओमान का नागरिक है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसके कट्टरपंथी विचारों की वजह से ‘एयर ओमान’ ने उसकी उड़ान पर रोक लगा दी थी. इसी के बाद वह करीब 8 महीने पहले फ्लाईदुबई से जुड़ा था. हमलावर से लगातार पूछताछ चल रही है. इस पूरे मामले में इजरायल के साथ ही यूएई, सऊदी अरब, ओमान और अमेरिका के खुफिया अधिकारी संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं.

इस मामले को यूएई के अटॉर्नी जनरल ने आतंकवादी गतिविधि माना है. माना जा रहा है कि आबूधाबी में चल रही देशद्रोह व आतंकवाद के तहत जांच के बाद उसे फायरिंग स्क्वाड द्वारा मौत की सजा तक दी जा सकती है. फिलहाल अभी तक सजा को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें-Smit Machchhar: इजरायल में बढ़ा भारतीयों का सम्मान…कैप्टन स्मित मच्छार को दिया ऐसे धन्यवाद…Video