Cobra Viral Video: घर में घुसने ही जा रहा था कोबरा सांप, महिलाओं ने मारी चप्पल तो मुंह में दबा कर भागा, देखें रोचक वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सांप रेंगता हुआ कहीं जा रहा है, इतने में उसके ऊपर चप्पल लगती है और वह चप्पल को मुंह में दबा कर भागते हुए दिखाई दे रहा है जो कि बड़ा रोचक और डरावना भी लग रहा है।
वीडियो में महिलाओं की आवाज सुनाई दे रही है और एक-दूसरे से बात कर रही हैं कि उनको अचानक घर की ओर आता हुआ कोबरा सांप दिखाई देता है। इस चौंका देने वाले वीडियो की लोकेशन सामने नहीं आ सकी है लेकिन वीडियो देखकर खौफ के साथ ही रोचकता भी बढ़ रही है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। क्योंकि सांप इस कदर चप्पल लेकर भाग रहा है, मानो उसे इसकी जरूरत हो।
जानें चप्पल उठाकर भागे इस सांप के बारे में और जानकारी, देखें ये कोबरा है या कोई और सांप
सोशल मीडिया पर जिस सांप को कोबरा बताया जा रहा है, वह धामिन सांप है। इस सम्बंध में एकेटीयू (डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय) के पीआरओ पवन त्रिपाठी बताते हैं कि यह कोबरा नही धामिन सांप है। जो एक तरह का रैटस्नेक और चूहे खाता है। यह पूरब के गांवों में बहुत होता है।

श्री त्रिपाठी आगे बताते हैं कि इस विडियो में कुछ महिलाएं बैठी है। तभी सांप को देखकर एक महिला भोजपुरी भाषा में कह रही है तुम उधर जाओ, इधर मत आओ फिर उसके तरफ चप्पल फेंकती रही है। वह सांप चप्पल लेकर भाग जाता है। महिलाएं जिस भाषा में बात कर रही है वह बताता है कि वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसी गांव का है। जो सांप दिख रहा है वह धामिन यानी रेट स्नेक है। इसको बहुत पूज्य माना जाता है। धामिन को मारना बहुत बड़ा पाप होता है। यह सांप जहरीला नहीं होता और यह सांप का सबसे प्रमुख शिकार चूहा है। इसीलिए इसे रैट स्नेक कहते हैं।
इसी के साथ वह बताते हैं कि हमारे गांव में कहते थे कि गांव में अगर एक धामिन भी हो तो ही कोई चूहा नहीं दिखेगा। प्रकृति ने इकोसिस्टम ऐसा बनाया है कि इसमें किसी भी जीव की अधिकता ना हो कि पूरा इकोसिस्टम डिसबैलेंस हो जाए। हम लोग भी गांव में अगर धामिन सांप देखते थे तो उसे पानी फेंक कर भगा देते थे। क्योंकि यह सांप इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त माने जाते हैं। क्योंकि यह चूहों का शिकार करते हैं। इसी के साथ वह बताते हैं कि इसे धान के खेतों में पाया जाता है।
(फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो