Commonwealth Games 2026: स्टार बॉक्सर लवलीना ने पक्का किया पदक… ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही रच दिया इतिहास-Video
Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शरुआत कल देर रात हो चुकी है लेकिन ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रचते हुए पदक पक्का कर लिया है. उनको पहले राउंड में ‘बाई’ मिला है वह वह सीधे 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. इस तरह से असम की ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल तो एकदम पक्का हो गया.
अगर कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग नियमों को माना जाए तो जो खिलाड़ी सेमीफाइनल में हारता है उसे ब्रॉन्ज मेडल तो मिलता ही है. इस तरह से पहला मुकाबला खेलने से पहले ही लवलीना का पोडियम पर जगह बनाना निश्चित हो गया है.
अब टाफाकी से होगा लवलीना का मुकाबला
31 जुलाई को लवलीना अपना अभियान शुरू करेंगी. अब उनका मुकाबला T.K.B.P. टाफाकी से होगा. गोल्ड मेडल मैच में स्थान बनाने के लिए उनको टाफाकी को हराना होगा. क्योंकि ये मुकाबला जीतने के बाद ही वह फाइनल में पहुंचेंगी और अगर हार जाती हैं तो ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला खिलाड़ियों के 75kg मिडलवेट बॉक्सिंग इवेंट में टॉप-सीडेड बॉक्सर को सिर्फ 5 खिलाड़ियों के ड्रॉ के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह यानी बाई मिली है. तो वहीं महिला खिलाड़ियों के 75kg कैटेगरी में 5 कॉम्पिटिटर होने की वजह से टॉप-सीडेड बोरगोहेन समेत तीन बॉक्सर्स को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला है तो वहीं बाकी दो बॉक्सर्स के बीच एक क्वार्टरफाइनल मुकाबला हुआ.
देर रात हुई ओपनिंग सेरेमनी
कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत देर रात हुई. 126 एथलीटों का भारतीय दल हिस्सा ले रहा है. शुरू में ही मेडल मिलने के कारण इनका हौसला बढ़ा है. हालांकि इस बार पिछले गेम्स के मुकाबले दायरा इनका छोटा कर दिया गया है, बावजूद इसके कई खेलों में भारत पूरी तरह से मुकाबले के लिए तैयार है.
बता दें कि मुकाबले की शुरुआत गुरुवार को भारत दो लॉन बॉल्स मैचों के साथ करेगा. इसी के बाद ओपनिंग सेरेमनी होगी. इस बार भारतीय दल आठ खेलों में हिस्सा ले रहे हैं. एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, बॉल्स और स्विमिंग में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. तो वहीं भारतीय एथलीट 5 पैरा-स्पोर्ट्स (पैरा-एथलेटिक्स, पैरा-पावरलिफ्टिंग, पैरा-स्विमिंग, पैरा-ट्रैक साइक्लिंग और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल.)
ये भी पढ़ें-क्या पाकिस्तान की आंखों की किरकिरी बन गए हैं वैभव सूर्यवंशी…? आखिर क्यों लगा ये गम्भीर आरोप! Video