Archana Gautam: अभिनेत्री अर्चना गौतम के साथ कांग्रेसियों ने की बदसलूकी और फिर दर्ज करा दिया केस, वीडियो वायरल

September 30, 2023 by No Comments

Share News

Archana Gautam News: टीवी के चर्चित शो बिग बॉस-16 से सुर्खियों में आईं, अभिनेत्री और कांग्रेस से चुनाव लड़ चुकीं अर्चना गौतम एक बार फिर से चर्चा बटोर रही हैं. हालांकि इस बार वह किसी टीवी शो की वजह से नहीं बल्कि कांग्रेसियों द्वारा बदसलूकी किए जाने की वजह से चर्चा में आई हैं. एक तो कांग्रेस नेताऔं ने उनके साथ गंदा व्यवहार किया है दूसरे उल्टा उनके ऊपर ही केस भी दर्ज कर दिया है और आरोप लगाया है कि, सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं के नाम का सहारा ले रही हैं. अर्चना गौतम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र भी दिया है.

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्चना गौतम को बड़ी संख्या में लोग धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं. आरोप है कि, कांग्रेसी कार्यकर्ता अर्चना और उनके पिता के साथ बदसलूकी कर रहे हैं. ये वीडियो दिल्ली स्थित कांग्रेस ऑफिस का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा हैं कि महिला आरक्षण को लेकर अर्चना गौतम यहां प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देने पहुंची थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें दफ्तर में घुसने नहीं दिया और बाहर ही रोक लिया. जहां एक ओर वीडियो में अर्चना गौतम कार्यकर्ताओं पर गुस्से में चिल्लाती दिख रही हैं तो वहीं उनके पिता हाथ जोड़ रहे हैं. तो अर्चना गौतम रोती हुई भी दिखाई दे रही हैं.

उत्तर प्रदेश में दर्ज हुआ केस

मालूम हो कि, अर्चना गौतम ने दिल्ली में प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है और इसी के बाद कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं का गुस्सा उनके ऊपर फूट गया है. इसी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि, कांग्रेस से निष्कासित अर्चना गौतम पार्टी के बड़े नेताओं का नाम लेकर गलत आरोप लगा रही है. कार्यकर्ताओं ने ये भी आरोप लगाया है कि, वह ये सब सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कर रही हैं. इसीलिए उन्होंने किसी और को नहीं सीधे प्रियंका गांधी के निजी सचिव को ही निशाना बना लिया. गौरतलब है कि, अर्चना गौतम ने साल 2022 विधानसभा चुनाव में यूपी की हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको करारी हार का सामना करना पड़ा था. तो वहीं साल 2023 के मार्च महीने में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था और मेरठ के थाने में केस भी दर्ज कराया. इसी के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा लगातार फूट रहा है.