Delhi: करोल बाग के एक PG hostel में सिक्योरिटी गार्ड ने लड़कियों के साथ की छेड़खानी और मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना का फुटेज वायरल, महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

August 16, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ लड़कियां कमरे से निकली हैं और कहीं जा रही है, कि तभी सभी लड़कियां भागती हुई कमरे की तरफ आती हैं। पीछे से एक आदमी आता है, जिसने एक लड़की को तेजी से पकड़ रखा है। लड़की उससे खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन वह नहीं छोड़ता। इस बीच वह लड़की को मारता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि मामला दिल्ली के करोल बाग के एक पीजी हॉस्टल का है और जो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा है, वो सिक्योरिटी गार्ड है। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था।

यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने लिखा है कि करोल बाग में चल रहे एक PG hostel में सिक्योरिटी गार्ड ने नशे की हालत में लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की। हमें ट्विटर के जरिए शिकायत मिली, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामले में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।