Independence day: सरस्वती मां बनी बच्ची का उतारा मुकुट और नमाज पढ़ने को किया मजबूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,धार्मिक भावनाएं आहत, देखें वीडियो, कार्यवाही की मांग

August 15, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक बच्ची सरस्वती मां की तरह सजी हुई है और मुकुट पहन रखा है। यह किसी स्कूल का वीडियो है। जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

मंच के सामने ही तमाम छोटे बच्चे बैठे हुए हैं। मंच पर दिखाया जाता है कि एक बच्ची सरस्वती मां की तरह सजी हुई है। इस पर मंच पर कुछ लोग आते हैं और वो उस बच्ची के सिर से मुकुट उतार पर दूसरा कपड़ा बांध देते हैं फिर बैठकर नमाज अदा करने को कहते हैं। वीडियो वायरल करने वाले ट्विटर यूजर ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में जहां देश अमृत महोत्सव मना रहा है, 75 वा आजादी का जश्न में डूबा है वहीं ऐसा भी वीडियो वायरल हो रहा है। जो पूरे देश को शर्म सार कर रहा है। कृपया संबंधित अधिकारीगण ध्यान दें।

फिलहाल वीडियो वायरल करने वाले ने ये साफ नहीं किया है कि वीडियो किस स्कूल का है और उत्तर प्रदेश के किस जिले का है। तो वहीं किसी अधिकारी या पुलिस की ओर से भी इस वीडियो को देखकर अभी तक रिप्लाई नहीं किया गया है, लेकिन धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस वीडियो पर पुलिस व सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को एक्शन लेने की जरूरत है। इसी के साथ सवाल ये उठता है कि आखिर किस संदेश को देने के लिए स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम किया गया। इस पर भी जांच होनी चाहिए। दूसरी ओर ये भी साफ नहीं हो सका है कि वीडियो आज का ही है या पहले का। चूंकि वीडियो का एक हिस्सा ही वायरल किया गया है, पूरा हिस्सा नहीं। हो सकता है कि इसके अगले हिस्से में कुछ और दिखाया गया हो या कुछ और संदेश दिया गया हो, लेकिन जो हिस्सा वायरल किया जा रहा है, वो धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला है, जिसकी जांच अत्य़ंत आवश्यक है ताकि समाज में दो धर्मों के बीच एकता और भाईचारा बना रहे।