Delhi Jama Masjid: जामा मस्जिद में लड़कियों के बैन को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने छेड़ा अभियान, कहा, “ये है शर्मनाक, ये ईरान नहीं है, तालीबानी हरकत को हटवा कर रहेंगे”, देखें वायरल वीडियो

November 24, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। दिल्ली की जामा मस्जिद में प्रवेश के लिए लड़कियों पर लगाए गए बैन को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल में अभियान छेड़ दिया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रही हैं कि वह बैन हटवा कर रहेंगी। इसी के साथ सोशल मीडिया पर बैन का जमकर विरोध भी किया जा रहा है तो कुछ लोग इसे सही भी बता रहे हैं।

बता दें कि लड़कियों व महिलाओं पर गम्भीर आरोप लगाते हुए मस्जिद प्रशासन ने उनका प्रवेश बैन कर दिया है। अर्थात अब लड़कियों व महिलाओं की अकेले एंट्री नहीं हो सकेगी। इस सम्बंध में मस्जिद की दीवारों पर एक नोटिस चस्पा की गई है, जिस पर स्पष्ट लिखा है कि मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले आना मना है। यानी लड़कियों का ग्रुप भी मस्जिद के अंदर नहीं जा सकता है। इस सम्बंध में मस्जिद प्रशासन ने मीडिया को जारी बयान में बताया है कि अकेली लड़कियां मस्जिद में लड़कों को टाइम देकर मिलने बुलाती हैं। यहां डांस वीडियो बनाती हैं, हम इस पर रोक लगा रहे हैं।

photo credit social media

इसी के साथ जामा मस्जिद के प्रवक्ता सबीउल्लाह खान ने स्पष्ट किया है कि यह बैन उन महिलाओं पर लागू नहीं होगा जो परिवार या पति के साथ आती हैं। यह कदम मस्जिद परिसर में गलत हरकतों को रोकने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर रोक नहीं लगाई गई है।

परिवार या शादीशुदा जोड़ों पर कोई बैन नहीं है लेकिन अविवाहित लड़कियां यहां अकेली आती हैं, लड़कों को मिलने का टाइम देती हैं। यहां गलत हरकतें होती हैं, लड़कियां मस्जिद में डांस करती हैं, टिकटॉक वीडियो बनाती हैं। यह बैन इन हरकतों को रोकने के लिए लगाया गया है। अगर कोई यहां आकर इबादत करना चाहे तो आ सकता है। लेकिन किसी भी धार्मिक स्थल को पार्क समझ लेना सही नहीं है। इसी के बाद स्वाती मालीवाल के कई ट्विट ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह बैन का विरोध करती दिख रही हैं।


यहां देखें क्या कह रही हैं स्वाती मालीवाल