Israel-Iran War: क्या ईरान के हमले से बचने के लिए बंकर की ओर भागे इजरायल के PM? जानें वायरल Video का पूरा सच
Israel-Iran War: मंगलवार यानी 1 अक्टूबर की रात को ईरान ( Iran) ने इजरायल (Israel) पर बड़े रॉकेट से हमला कर पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) दौड़ते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि वह ईरान के हमले से बचने के लिए बंकर की ओर भाग रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान समर्थक तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए बेंजामिन को लेकर ये दावा किया है और कहा है कि इजरायक के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरानी हमले के जवाब में बंकर की ओर भागते हुए. तो वहीं इसी तरह एक अन्य पोस्ट में कहा गया है कि उसने अपनी जान बंकर में छिपकर बचा ली और देशवासियों को अकेला छोड़ दिया.
Watch: 🇮🇱🇮🇷 Netanyahu's condition during Iran's missile attack
Netanyahu running for his life into his dungeon. pic.twitter.com/iaOHXUrZXa
— Md.Sakib Ali (@iamsakibali1) October 2, 2024
मालूम हो कि ईरान द्वारा मिसाइल से हमला किए जाने के दौरान पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए थे और हजारों लोग खुद व अपने परिवार को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे थे.
जानें क्या है पूरी सच्चाई?
बता दें कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बेंजामिक के खिलाफ तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं वह पूरी तरह से गलत है. दरअसल ये वीडियो तीन साल पुराना है. इस वीडियो को फेसबुक पर 14 दिसम्बर 2021 में शेयर किया गया था और इसे नेतन्याहू ने ही शेयर किया था जो कि किसी बंकर का नहीं है बल्कि इजरायली संसद नेसेट (knesset) का है. वह रात में कानून पर वोट डालने के लिए जल्दी पहुंचना चाहते थे. इसीलिए भागते हुए दिख रहे हैं. वह उस वक्त वह विपक्ष के नेता थे.(फोटो-सोशल मीडिया)
אני תמיד גאה לרוץ בשבילכם. 🇮🇱💪🏻
צולם לפני חצי שעה בכנסת pic.twitter.com/Tk386NOKU5
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) December 13, 2021