Delhi News: JNU में ब्राह्मण और बनिया टारगेट पर, दीवारों पर लिखा- “ब्राह्मण भारत छोड़ो”, बनियों के लिए लिखी गई आपत्तिजनक बात, देखें तस्वीरें

December 2, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक नारा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ब्राह्मणों और बनियों को टारगेट किया गया है। हिंदी और अंग्रेजी में लाल रंग से दीवारों पर लिखा गया है कि ब्राह्मणों भारत छोड़ो और बनियों के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। यह दीवार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की बताई जा रहा है।

फोटो-सोशल मीडिया

मीडिया सूत्रों की मानें तो इस मामले को कुलपति प्रोफेसर शांतीश्री डी. पंडित ने गंभीरता से लिया है। इसी के साथ ये भी जानकारी आ रही है कि जेएनयू में अज्ञात तत्वों ने कैंपस के भीतर जगह-जगह दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखे दिए हैं। जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर असामाजिक तत्वों ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अमर्यादित नारे लिखे हैं। लाल रंग में लिखा गया है कि ब्राह्मणों कैंपस छोड़ो, ब्राह्मणों-बनियों हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं, तुम्हें बख्शा नहीं जाएगा और शाखा लौट जाओ।

इस सम्बंध में जानकारी सामने आ रही है कि जेएनयू रजिस्ट्रार ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि, विश्वविद्यालय, परिसर में इन बहिष्कारवादी प्रवृत्तियों की निंदा करता है। ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि जेएनयू सबका है। विश्वविद्यालय की कुलपति के मुताबिक डीन, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज और शिकायत कमेटी को जल्द से जल्द पूछताछ करने और रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से रजिस्ट्रार का कहना है जेएनयू समावेश और समानता के लिए खड़ा है। वीसी कैंपस में किसी भी तरह की हिंसा के लिए जीरो टॉलरेंस पर जोर देती है।

तो वहीं विश्वविद्यालय परिसर में जाति विशेष के खिलाफ की गई टिप्पणी पर तमाम छात्रों और छात्र संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही टिप्पणी पर ब्राह्मणों ने लिखा है कि अब वे कहां जाएं।

तो वहीं छात्रों ने मांग की है कि जिन लोगों ने ये कृत्य किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर के केबिन के दरवाजे पर भी शाखा लौट जाओ का नारा लिखा गया है। जेएनयू के छात्र संगठनों की बात करें तो एबीवीपी के अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि हमारा संगठन इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियों की घोर निंदा करता है।

रोहित ने इस प्रकरण के लिए वामपंथी विचारधारा से जुड़े छात्रों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्होंने ही जेएनयू की दीवारों पर यह अभद्र बातें लिखीं हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि विश्वविद्यालय की दीवारों पर लिखी गई इस प्रकार की आपत्तिजनक बातें ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन छात्रों द्वारा लिखी गई हैं। छात्र संगठन का कहना है कि वामपंथी विचारधारा से जुड़े छात्र और उनके समर्थक जेएनयू में कुछ प्रोफेसर्स को डराने के लिए ऐसी धमकी भरी टिप्पणी या लिख रहे हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

तो दूसरी ओर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन से जुड़े छात्रों ने इस घटना में शामिल होने से इनकार किया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संगठन के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष एन साईं बालाजी ने इन आरोपों से इनकार किया है। बालाजी ने उल्टा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर आरोप लगाते हुए शंका जाहिर की है कि यह स्वयं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की हरकत हो सकती है। फिलहाल इस पूरे मामले पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। तो वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कह रहा है।