सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं मैथिली ठाकुर… सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत ने सुनाई खरी खोटी-Video
Kangana Ranaut-Maithili Thakur: भोजपुरी लोक गायिका मैथिली ठाकुर फिलहाल अब एक गायिका के साथ ही बीजेपी नेता हैं और बिहार के अलीनगर विधानसभा से विधायक भी हैं. वह अक्सर अपनी गायिकी के लिए तो सोशल मीडिया पर वायरल होती ही हैं लेकिन इस पर उनके वायरल होने की वजह दूसरी है. दरअसल हाल ही में वह गणेश उत्सव के दौरान मुम्बई में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए रॉल्स रॉयस से पहुंची थीं.

कंगना रनौत ने शेयर की ये पोस्ट
इस लग्जरी एसयूवी की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये है. बस फिर क्या था ट्रोल्स एक्टिव हो गए और उन्हें ट्रोल कर कहने लगे कि अभी साल भर ही मुश्किल से हुआ है कि स्कूटी से सीधा 13 करोड़ की गाड़ी पर बैठ रही हैं. तो वहीं अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत ने उनको सपोर्ट करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है कि क्या वो लोग अच्छी जिंदगी नहीं जी सकते हैं?
बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए मैथिली ठाकुर
अपने 13 करोड़ रोल्स रॉयल्स से
बताओ एक विधायक भी रोल्स रॉयल्स से चल रहा है ओर तुमलोग बोलते हो कि देशी गरीबी है
कहा गरीबी है ओर कितना विकास चाहिए देश को pic.twitter.com/Yp4efNUs0U
— Nitesh Gupta (@nitesh_gup84386) September 20, 2026
‘जब वो नेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं तो कुछ लोगों को जलन होने लगती है. अब हमारे एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. हम भले ही समाज सेवा में लगे हों लेकिन हमारा अपना करियर जिंदगी और लोकप्रियता भी है. मालूम हो कि मैथिली ठाकुर ने चुनावी हलफनामे में एक होंडा एक्टिवा स्कूटी का जिक्र किया था.
ये भी पढ़ें-दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनीं मां…एक दिन पहले ही पति के साथ गईं थीं सिद्धिविनायक मंदिर-Video