Delhi: कड़ाके की ठंड के बीच सोनिया गांधी की बिगड़ी हालत, गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानें ये बड़ी वजह, प्रियंका गांधी ने बीच में छोड़ी भारत जोड़ो यात्रा

January 4, 2023 by No Comments

Share News

दिल्ली। कड़ाके की ठंड के बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत बिगड़ गई है। उनको सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल जाते वक्त उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रहीं। उनके अनुसार सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

बुधवार दिन में सोनिया गांधी की हालत बिगड़ने पर सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नियमित चेकअप के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है। इस दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रहीं। उनके अनुसार सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उनके मुताबिक, सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं।

सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं, यही वजह है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट गए थे तो वहीं प्रियंका अचानक बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा से अपनी मां की देखभाल के लिए प्रियंका गांधी लौट गईं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सोनिया के साथ प्रियंका भी मौजूद हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात को रुकने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई। हालांकि, प्रियंका गांधी सुबह यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दोपहर बाद उनके शामिल होने की संभावना है।

दो बार हो चुकी हैं कोरोना पॉजिटिव
बता दें कि सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण पिछले साल जून के महीने में भी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें कुछ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वह दो बार कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में भी हुई थीं शामिल
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में वह बीती 24 दिसंबर को शामिल हुई थीं। दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी शामिल हुई थीं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चली थीं। ये दूसरी बार था जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने इससे पहले अक्टूबर में मार्च में भाग लिया था जब वह कर्नाटक में थीं। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कुछ मिनट तक चली थीं। फिलहाल उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।