धर्मेंद्र की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर भावुक हुईं हेमा मालिनी…लिख डाली रुला देने वाली बात

November 28, 2025 by No Comments

Share News

Dharmendra’s Prayer Meet: हिंदी फिल्मों के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 24 नवम्बर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया और उसी दिन दोपहर को उनका अंतिम संस्कार भी किया गया. इसके बाद देओल परिवार ने 27 नवंबर को प्रेयर मीट का कार्यक्रम रखा था जिसमें शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और ऐश्वर्या राय सहित तक कई बॉलीवुड सितारे धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे.

तो वहीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने इमोशनल होकर सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के साथ बिताए पल की अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया और तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन को पढ़कर कई सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए.

nbsp;

शुक्रवार की सुबह हेमा मालिनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीर शेयर की जिसमें धर्मेंद्र के साथ वह खुद हैं तो साथ ही उनकी बेटियां अहाना और ईशा देओल भी नजररही हैं. एक और तस्वीर में धर्मेंद्र के हाथ मे बर्थडे का कार्ड नजररहा है और हेमा उनके साथ बैठी हुई हैं. तो वहीं एक तस्वीर शायद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के विवाह वर्षगांठ की है.

दोनों वे बड़ी सी वरमाला साथ में पहने हुए दिख रहे हैं. वहीं एक अन्य तस्वीर में दोनों प्यार से एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजररहे हैं. बता दें कि धर्मेंद्र के फैंस इन तस्वीरों को देखकर अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पा रहे हैं और तमाम भावुक पोस्ट कर रहे हैं.

कैप्शन में लिखी ये बात

इन तस्वीरों के साथ हेमा मालिनी ने कैप्शन में लिखा, “ कुछ प्यारे फैमिली मोमेंट्स… बेहद अनमोल तस्वीरें, मुझे पता है कि तस्वीरों की भरमार है लेकिन ये पहले नहीं देखी गई हैं और इन्हें देखकर मेरी भावनाएं और पुरानी यादें उमड़ रही हैं.” बता दें कि धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद यानी 27 नवम्बर को भी हेमा मालिनी ने एक्स पर अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीबता दें कि धर्मेंद्र की प्रेयर मीट हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने अलग-अलग आयोजित की. बता दें कि हेमा मालिनी को देओल परिवार ने पहले भी स्वीकार नहीं किया था तो वहीं अब धर्मेंद्र केरहने के बाद भी परिवारों के बीच मतभेद साफ दिखाई दे रहा है.

एक तस्वीर पर लिखी ये बात

सोशल मीडिया एक्स पर धर्मेंद्र के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने लिखा है धरम जी, फिल हार्ट वाली इमोजी बनाई है, इसके बाद लिखा है, मेरे लिए वो बहुत कुछ थे. एक प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, हर मुश्किल घड़ी में मेरे लिए सबसे ज़रूरी इंसान. दरअसल, वो मेरे लिए सब कुछ थे और हमेशा अच्छे-बुरे वक़्त में मेरे साथ रहे हैं. अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से और हमेशा सभी के प्रति स्नेह और रुचि दिखाते हुए, उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था.

इसी पोस्ट में हेमा ने आगे लिखा है, एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में उनकी प्रतिभा उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी सार्वभौमिक अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच एक अद्वितीय प्रतीक के रूप में स्थापित किया. फिल्म उद्योग में उनकी स्थायी प्रसिद्धि और उपलब्धियाँ हमेशा रहेंगी. मेरा व्यक्तिगत नुकसान अवर्णनीय है और जो शून्य पैदा हुआ है, वह जीवन भर बना रहेगा. इसके बाद हेमा ने एक रोती हुई इमोजी शेयर की है और फिर लिखा, सालों के साथ के बाद मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेरों यादें बची हैं.

ये भी पढ़ें-Dharmendra Death: धर्मेंद्र लम्बे समय से डिस्पेनिया बीमारी से थे ग्रसित… जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी और क्या है इसके लक्षण?