हम न तो आपके बकरीद…धीरेंद्र शास्त्री ने पटाखों को लेकर कही ये बात; हो रही आलोचना-Video
Dhirendra Shastri: सोशल मीडिया पर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दीवाली और पटाखों को लेकर अपना बयान दे रहे हैं. वह कह रहे हैं कि हम तो पटाखे फोड़ेंगे. अन्य मजहब के लोग पटाखों को लेकर ज्ञान न दें क्योंकि हम आपके बकरीद या ताजिया पर ज्ञान देते हैं. इसी के साथ ही उनका गुस्सा अभिनेताओं पर भी फूटा.
दरअसल अक्सर दीवाली आते ही पटाखों से होने वाले प्रदूषण को लेकर लोग ये कहने लगते हैं कि पटाखे न फोड़ें क्योंकि इससे वायु प्रदूषण होता है. इसको लेकर तमाम अभिनेता-अभिनेत्री विज्ञापन तक करने लगते हैं और पटाखों को न फोड़ने की सलाह देते हैं. इसी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का गुस्सा फूटा है और उन्होंने साफ कहा है कि वह पटाखे फोड़ेंगे. इसी के साथ ही उन्होंने दूसरों को सलाह दी है कि वो पटाखों को लेकर कुछ न कहें. तो दूसरी ओर उन्होंने जिस भाषाशैली में अपनी बात कही है उसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है.
सोशल एक्टिविस्ट Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) ने धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “ऐसी भाषा किसी संत, महात्मा, ज्ञानी या महापुरुष की नहीं हो सकती। फ़िर हो किसकी सकती है, यह आपको भलीभांति मालूम होगा।” इसी तरह अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी धीरेंद्र शास्त्री की आलोचना की है तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन भी मिल रहा है.
ऐसी भाषा किसी संत, महात्मा, ज्ञानी या महापुरुष की नहीं हो सकती।
फ़िर हो किसकी सकती है, यह आपको भलीभांति मालूम होगा।
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) October 12, 2025
ये भी पढ़ें-ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने लड़की को किया ‘बैड टच…’ महिला सुरक्षा को लेकर छिड़ी बहस- Video