Diwali 2024: दिवाली के दौरान हादसा होने पर तुरंत डायल करें ये नंबर, नोट कर लें अभी

October 27, 2024 by No Comments

Share News

Diwali-2024: दिवाली 31 अक्टूबर को है लेकिन इसकी रौनक अभी से दिखने लगी है. पटाखों की गूंज अभी से सुनाई दे रही है. हालांकि इस दौरान पटाखों व अन्य वजहों से भी हादसों का खतरा बना रहता है. ऐसे में यहां कुछ नम्बर दिए जा रहें हैं, जिनपर आप तुरंत फोन कर आपात स्थिति में सुविधा प्राप्त कर सकते हैं.

सबसे पहले तो किसी हादसे के होने के बाद तुरंत अस्पताल जाना चाहिए, इसलिए जरूरी है कि आपके फोन में अस्पताल का नंबर हो. ताकि आप तुरंत एंबुलेंस को कॉल करके बुला सकें. अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो आप इसके लिए 112 नंबर डायल कर सकते हैं तो वहीं आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड का नंबर भी आपके फोन में होना जरूरी है. फायर ब्रिगेड के लिए 101 नंबर सेव कर सकते हैं. तो वहीं पुलिस को बुलाने के लिए भी 112 नम्बर डायल कर सकते हैं.

इसके अलावा अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो किसी भी शिकायत के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करने के बाद आप रिप्रेजेंटेटिव से बताई गई किसी भी सर्विस के बारे में जानकारी ले सकते हैं. तो वहीं अगर मेडिकल सहयोग चाहिए तो भी आप 112 नम्बर डायल कर सकते हैं. हालांकि ये नम्बर डिफॉल्ट हमारे मोबाइल में होते हैं लेकिन कभी-कभी हादसे के वक्त हड़बड़ी में हमारा दिमाग काम नहीं करता और हम भूल जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम इसे ठीक से याद कर लें.

ये भी पढ़ें-Ducks: इन देशों में जेल की सुरक्षा में लगाई गई हैं बत्तखें…हैरान करने वाली वजह आई सामने