Dussehra: दशहरे पर घर लाएं ये 6 शुभ चीजें…प्रभु श्रीराम की बरसेगी कृपा

October 1, 2025 by No Comments

Share News

Dussehra: हर साल दशहरा (Dussehra) आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. इसे विजयदशमी (Vijaya Dasami)  भी कहते हैं. भारत में इस त्योहार को सिर्फ खुशियों के लिए ही नहीं बल्कि हमें हमारी परंपराओं और मान्यताओं से भी जोड़े रखने के लिए जाना जाता है.

इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण के पुतले का दहन किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्री राम ने रावण का वध कर धर्म और सत्य की स्थापना की थी. इसीलिए सनातन धर्म में इस दिन को काफी खास माना जाता है. इस दिन कई शुभ कार्य भी करने का चलन है.

इस दिन भगवान श्री राम की पूजा तो की ही जाती है साथ ही लोग घर में कई ऐसी चीजें लेकर आते हैं जिससे घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. इस बार दशहरा 02 अक्टूबर 2025, गुरुवार को पड़ रहा है. ज्योतिषाचार्यों की मानें तो अगर इस दिन कुछ खास चीजें घर में लेकर आएं तो परिवार को भगवान श्री राम का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस सम्बंध में आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री ने कुछ वस्तुएं घर लाने की सलाह दी है. 

 पीपल का पत्ता

आचार्य बताते हैं कि इस दिन घर में पीपल का पत्ता भी ला सकते हैं. हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है और दशहरे के दिन इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. आचार्य बताते हैं कि अगर इस दिन पीपल का पत्ता घर लाकर उस पर लाल चंदन और अक्षत छिड़ककर मुख्य द्वार पर बांधें तो घर में चल रही परेशानियां कम होती हैं और परिवार के लोगों में प्यार और स्नेह बढ़ता है और किसी भी तरह की नजर नहीं लगती.

तिल का तेल

तिल का तेल शनि दोष को शांत करता है. मान्यता है कि इस दिन घर में तिल का तेल लाना बहुत लाभकारी होता है जिन लोगों पर साढ़े साती या ढैय्या चल रही होती है उन्हें इससे लाभ मिलता है.माना जाता है कि घर में तिल का तेल रखने से ग्रहों का नकारात्मक असर कम हो जाता है.

 सुपारी

सनातन धर्म में सुपारी को शुभता और स्थिरता का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि अगर दशहरे के दिन पूजा वाली सुपारी घर लाकर तिजोरी में या फिर जहां भी आप धन रखते हैं वहां रखें तो बरकत होती है और धन की स्थिरता बनी रहती है. दरअसल सुपारी को लक्ष्मी जी का स्वरूप भी माना जाता है.

शिवलिंग

दशहरे पर घर में शिवलिंग की स्थापना भी कर सकते हैं. इसे बेहद शुभ माना गया है. अगर घर में पहले से शिवलिंग है तो इस दिन विशेष पूजा करें और अगर नहीं है तो दशहरे पर इसे घर लाकर पूजा करें. मान्यता है कि शिवलिंग घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और पारिवारिक रिश्तों में मजबूती देता है. ऐसा करने से भगवान शिव और श्री राम दोनों की कृपा साथ मिलकर घर को सुख और समृद्धि से भर देते हैं.

 रामायण ग्रंथ

वैसे तो शास्त्रों में कहा ही गया है कि हिंदू धर्म के हर घर मं रामायण ग्रंथ होना जरूरी है. इससे तमाम बाधाएं कटती हैं. अगर आपके पास नहीं है तो दशहरे पर इसे घर ला सकते हैं. मान्यता है कि इस दिन घर में रामायण लाते हैं तो घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. दशहरे की रात रामायण का पाठ करने या रामायण सुनने-सुनाने से भी भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

धनुष-बाण

आचार्य बताते हैं कि दशहरे के दिन अगर घर में धनुष-बाण लेकर आते हैं तो ये काफी शुभ होगा. इसे घर की पूर्व दिशा में रखें. ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा और सकारात्मकता बढ़ेगी. बता दें कि धनुष-बाण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के साहस और उनके बल का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इसे घर में रखने से परिवार में एकता और आत्मबल मजबूत होता है.

ये भी पढ़ें-Dussehra: रावण पुतला दहन सबसे पहले कहां और कब हुआ? पढ़ें दशहरे से जुड़ी रोचक जानकारी

Ayodhya Ramleela: अयोध्या में नहीं होगा रावण दहन…जिला प्रशासन और रामलीला समिति में ठनी

Vijaya Dashami Wishes: ‘पर्व दशहरा आज है, राम नाम का शोर…’ विजयदशमी पर ये भेजें शुभकामना संदेश